• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ज़ेडटीई ब्लेड वी6 व एक्सॉन मिनी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

ज़ेडटीई ब्लेड वी6 व एक्सॉन मिनी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

ज़ेडटीई ब्लेड वी6 व एक्सॉन मिनी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन
ज़ेडटीई ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन ब्लेड वी6 और एक्सॉन मिनी लॉन्च कर दिए हैं। ब्लेड वी6 और एक्सॉन मिनी क्रमशः 9,999 रुपये और 23,599 रुपये में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन मंगलवार से राजधानी दिल्ली में सभी हॉटस्पॉट रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

ज़ेडटीई ब्लेड वी6 को पिछले साल जुलाई में कुछ देशों में ज़ेडटीई ब्लेड डी6 नाम से लॉन्च किया गया था। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले एल्युमिनियम बॉडी का बना है। बात करें ब्लेड वी6 स्मार्टफोन की तो इस फोन में 5 इंच (720X1280 पिक्सल) रिज़़ॉल्यूशन का आईपीएस एचडी डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ब्लेड वी6 स्मार्टफोन में डुल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 2200 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। ज़ेडटीई के इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142 X 69.5 X 6.8 मिलीमीटर और वज़न 122 ग्राम है। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी (भारतीय बैंड के सपोर्ट के साथ) के साथ आने वाला यह फोन वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो सपोर्ट करेगा।
 

ज़ेडटीई एक्सॉन मिनी स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। सिंगल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कर्व्ड एज स्क्रीन है। स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू दिया गया है।

ज़ेडटीई के इस फोन में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 5पी लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। ज़ेडटीई एक्सॉन मिनी में इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट में एक फिगंरप्रिंट स्कैनर और एक आई-स्कैन सेंसर है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5x70x7.9 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »