ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस की बिक्री आज होगी शुरू, 5000 एमएएच की बैटरी व 4 जीबी रैम से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 फरवरी 2017 10:46 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में उपलब्ध है
  • भारत में इस हैंडसेट के सिर्फ 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री होगी
  • 5000 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है
पिछले शुक्रवार को भारत में लॉन्च किए गए ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस स्मार्टफोन की बिक्री सोमवार (6 फरवरी) से भारत में शुरू होगी। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में मिलेगा। भारत में इस हैंडसेट के सिर्फ 4 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री होगी। बता दें कि 5000 एमएएच की बैटरी इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत है।

ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग को आसान के लिए बनाने के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप चाहें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट से लैस है, यानी आपको दूसरे सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ज़ेडटीई के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरे के साथ एक फ्लैश भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो फोन के पिछले हिस्से पर रियर कैमरे के नीचे मौज़ूद है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस की बैटरी 5000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में कंपनी ने 980 घंटे तक के स्टैंडबाय टाइम और 66 घंटे तक के टॉक टाइम का दावा किया है। डाइमेंशन 155×76.2×9.8 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy build
  • Very good battery life
  • Multi-purpose fingerprint sensor
  • Bad
  • Sub-par cameras
  • Heavy and bulky
  • Average performance
  • Generic design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.