Android 11 Go Edition के साथ ZTE Blade L9 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां...

ZTE Blade L9 स्मार्टफोन की कीमत मैक्सिको में MXN 1,699 (लगभग 6,147 रुपये) है, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं ब्लैक और ब्लू।

Android 11 Go Edition के साथ ZTE Blade L9 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां...
ख़ास बातें
  • ZTE Blade L9 में 5 इंच का डिस्प्ले मौजूद है
  • ज़ेडटीई ब्लेड एल9 फोन सिंगल रियर कैमरा के साथ आया है
  • फोन को मैक्सिको में किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
ZTE Blade L9 को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर मैक्सिको में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। यह फोन Android Go एडिशन पर काम करता है। इसमें आपको लो-रिजॉल्यूशन 5 इंच डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन SC7731E Unisoc प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम मौजूद है। साथ ही इसमें 2,000mAh की बैटरी मौजूद है। ज़ेडटीई ब्लैड एल9 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है
 

ZTE Blade L9 price and availability

ZTE Blade L9 स्मार्टफोन की कीमत मैक्सिको में MXN 1,699 (लगभग 6,147 रुपये) है, जिसमें फोन का 1 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में कंपनी ने दो कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं ब्लैक और ब्लू। फिलहाल, फोन की अंतररासष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

ZTE Blade L9 specifications and features

ज़ेडटीई ब्लेड एल9 स्मार्टफोन Android 11 Go Edition पर काम करता है। इसमें 5 इंच (960 x 480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसके अलावा फोन SC7731E Unisoc प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकता है।   

फोटोग्राफी के लिए ज़ेडटीई ब्लेड एल9 स्मार्टफोन में सिंगल 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया हुआ है।

ज़ेडटीई ब्लेड एल9 फोन की बैटरी 2,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी विकल्प में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक एससी7331ई
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go Edition)
रिज़ॉल्यूशन480x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »