ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस भारत में शुक्रवार को हो सकता है लॉन्च

ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस भारत में शुक्रवार को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
ज़ेडटीई इस हफ्ते भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेजा है। इवेंट 3 फरवरी यानी शुक्रवार को आयोजित होगा। यह इस साल कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। टीज़र इमेज के आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी ब्लेड ए2 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी।

बता दें कि ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। ज़ेडटीई इंडिया के सीएमओ सचिन बत्रा द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए टीज़र इमेज में डिवाइस का आधा हिस्सा नज़र आ रहा है। इसमें वर्गाकार कैमरा, फ्लैश और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिख रहा है। एक अलग ट्वीट में हैंडसेट की बैटरी परफॉर्मेंस को लेकर दावे किए गए हैं। ये बहुत हद तक ब्लेड ए2 प्लस के स्पेसिफिकेशन से मेल खाते हैं। अगर टीज़र इमेज में यही स्मार्टफोन है तो इसकी सबसे अहम खासियत 4900 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस में 5.5 इंच का (1080x1920 पिक्सल) फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 64-बिट मीडियाटेक एमटी6750टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और फोन 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा।

कैमरे की बात करें तो ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हाइब्रिड डुअल सिम वाला यह डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीफेवर 3.5 ओएस पर चलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस, 4जी एलटीई और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन शामिल हैं। आखिर में, ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस का वज़न 189 ग्राम है और डाइमेंशन 155x76.2x9.8 मिलीमीटर।

चीनी मार्केट में ज़ेडटीई ब्लेड ए2 प्लस गोल्ड और सिल्वर कलर में आता है। 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 1499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 1,699 चीनी युआन (करीब 17000 रुपये) है। अब यह देखना होगा कि भारत में कौन-कौन से वेरिएंट लॉन्च किए जाते हैं। और उनकी कीमत क्या है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy build
  • Very good battery life
  • Multi-purpose fingerprint sensor
  • कमियां
  • Sub-par cameras
  • Heavy and bulky
  • Average performance
  • Generic design
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6750टी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »