64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ ZTE Voyage 20 Pro आज होगा लॉन्च!

ZTE Voyage 20 Pro बैटरी व कैमरा के अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आज लॉन्च के बाद फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी से पर्दा उठा दिया जाएगा।

64MP कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग के साथ ZTE Voyage 20 Pro आज होगा लॉन्च!
ख़ास बातें
  • ZTE Voyage 20 Pro फोन आज होगा लॉन्च
  • 5,100mAh बैटरी से लैस हो सकता है ज़ेडटीई वॉइइज 20 प्रो 5जी
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
ZTE Voyage 20 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से आज 25 नवंबर को लॉन्च किया जाने वाला है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई है। माना जा रहा है कि यह वही ZTE Voyage 20 Pro 5G फोन होगा, जिसके फीचर कुछ समय पहले कंपनी ने सार्वजनिक किए थे। यदि यह 5जी वेरिएंट होगा, तो इस फोन में ग्राहकों को 5,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन 25 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कथित रूप से कंपनी ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था। साथ पोस्टर में फोन का भी पूरा डिज़ाइन देखा जा सकता है। डिज़ाइन की बात करें, तो फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआट दिया गया है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। पोस्टर के मुताबिक, यह फोन एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, फोन की बैटरी को लेकर जानकारी दी गई है कि यह 5,100 एमएएच की होगी, जिसके साथ कंपनी 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी।

बैटरी व कैमरा के अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आज लॉन्च के बाद फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी से पर्दा उठा दिया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »