ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ दिखा Nubia Red Magic 7, स्पेसिफिकेशन लीक

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Nubia Red Magic 7 स्मार्टफोन का टीज़र शेयर किया है। इस टीज़र में फोन का ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन देखने को मिला है। फोटोग्राफी के लिए नुबिया रेड मैजिक 7 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो कि बैक पैनल पर वर्टिकली स्थित है।

ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ दिखा Nubia Red Magic 7, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 7 चीन में फरवरी में लॉन्च होगा
  • नुबिया रेड मैजिक 7 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • फोन में मौजूद हो सकती है कि 165 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता
विज्ञापन
Nubia Red Magic 7 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का नया स्मार्टफोन है, जो क अगले महीने लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। लॉन्च से पहले नुबिया रेड मैजिक 7 स्मार्टफोन को ZTE के स्वामित्व वाली कंपनी ने वीडियो के जरिए टीज़ किया है, जिसमें फोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त हुई है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा जा सकता है। बता दें, फोन के स्पेसिफिकेशन हाल ही में TENAA पर भी स्पॉट किए गए थे। आगामी नुबिया रेड मैजिक 7 फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Nubia Red Magic 7 स्मार्टफोन का टीज़र वीडियो शेयर किया है। इस टीज़र में फोन का ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन देखने को मिला है। फोटोग्राफी के लिए नुबिया रेड मैजिक 7 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो कि बैक पैनल पर वर्टिकली स्थित है। कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है।

नुबिया रेड मैजिक 7 के स्पेसिफिकेशन को कंपनी ने कई पोस्टर्स के जरिए वीबो पर टीज़ किया है। इन पोस्टर्स में क्रिप्टिक नंबर देखने को मिले हैं, जो कि फोन के अलग-अलग स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं। 41,279 सस्कोर से फोन के कूलिंग सिस्टम की जानकारी मिलती है। वहीं, 1,101,769 AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 165 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की ओर इशारा देता है।
 

Nubia Red Magic 7 specifications (expected)

नुबिया रेड मैजिक 7 स्मार्टफोन TENAA पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी प्राप्त होती है। यह गेमिंग फोन Android OS पर काम करेगा और इसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा रेड मैजिक 7 फोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज शामिल हो सकती है।   फोटोग्राफी के लिए रेड मैजिक 7 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद हो सकता है। टिप्सटर Digital Chat Station के अनुसार, फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिल सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia Red Magic 7, Nubia Red Magic 7 Specifications, Nubia, ZTE
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »