Ziox Astra Curve 4G 7,299 रुपये में लॉन्च

घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ज़ियॉक्स मोबाइल्स ने सोमवार को अपना बजट एस्ट्रा कर्व 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। 3डी कर्व्ड ग्लास रियर के साथ आने वाले इस फोन की कीमत 7,299 रुपये है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह हैंडसेट स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है और एक साल की स्क्रीन ब्रेकेज वारंटी के साथ आता है।

Ziox Astra Curve 4G 7,299 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड ज़ियॉक्स मोबाइल्स ने सोमवार को अपना बजट एस्ट्रा कर्व 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। 3डी कर्व्ड ग्लास रियर के साथ आने वाले इस फोन की कीमत 7,299 रुपये है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह हैंडसेट स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है और एक साल की स्क्रीन ब्रेकेज वारंटी के साथ आता है। फोन को शैंपेन और ब्लैक दो कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। और यह 21 भाषाओं व एसओएस फंक्शन सपोर्ट करता है।

4जी वीओएलटीई क्षमता वाला ज़ियॉक्स एस्ट्रा कर्व 4जी स्मार्टफोन में एक 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो 3डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रै और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी लेने के लिए फ्रंट में एक 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो नए एस्ट्रा कर्व 4जी में वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। फोन के साथ रियर कवर भी आता है।

लॉन्च के समय ज़ियॉक्स मोबाइल्स के दीपक काबू ने कहा, ''आकर्षक डिज़ाइन और दमदार फ़ीचर वाला यह फोन तकनीक, स्टायल और फंक्शनालिटी का एक बेहतरीन उदाहरण है।''

इस कीमत के साथ, ज़ियॉक्स फोन को शाओमी रेडमी 4 (3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज), मोटो सी प्लस और सैमसंग गैलेक्सी जे2 से चुनौती मिलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »