Zepto से होगी Apple के iPhone और अन्य प्रोडक्ट्स की 10 मिनटों में डिलीवरी

इस क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एपल के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी को चुनिंदा शहरों तक सीमित रखा है। यूजर्स को विभिन्न बैंकों के कार्ड्स से खरीदारी करने पर डिस्काउंट भी मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Zepto ने एपल के साथ टाई-अप की घोषणा की है
  • इसमें यूजर्स को लॉन्च ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी मिलेंगे
  • हाल ही में Zepto ने Vivo के स्मार्टफोन्स की जल्द डिलीवरी भी शुरू की थी

इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 16e, AirPods 4 और iPad के नए वेरिएंट शामिल होंगे

क्विक कॉमर्स सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में शामिल Zepto से Apple के iPhone, iPad, AirPods और अन्य प्रोडक्ट्स की डिलीवरी की जाएगी। Zepto ने एपल के साथ टाई-अप की घोषणा की है। चुनिंदा शहरों में इस इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर एपल के प्रोडक्ट्स के लिए कस्टमर्स ऑर्डर कर सकेंगे। 

यूजर्स को लॉन्च ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी मिलेंगे। Zepto ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि एपल के इन प्रोडक्ट्स की 10 मिनटों के अंदर डिलीवरी की जाएगी। इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 16e, AirPods 4 और iPad के नए वेरिएंट शामिल होंगे। Zepto के बिजनेस हेड (इलेक्ट्रॉनिक्स), Abhimanyu Singh ने कहा, "एपल के प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज के साथ हम प्रीमियम टेक्नोलॉजी को तुरंत उपलब्ध करा रहे हैं और लोगों के अधिक वैल्यू वाले गैजेट्स खरीदने के तरीके को बदल रहे हैं।" इसके साथ ही सिंह ने दावा किया कि पिछले 30 दिनों में 10 लाख से अधिक यूजर्स ने Zepto पर एपल के प्रोडक्ट्स को सर्च किया है। 

हालांकि, इस क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एपल के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी को चुनिंदा शहरों तक सीमित रखा है। यूजर्स को विभिन्न बैंकों के कार्ड्स से खरीदारी करने पर डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा कूपन डिस्काउंट और वॉलेट पर बेस्ड डिस्काउंट भी उपलब्ध होंगे। हाल ही में Zepto ने Vivo के स्मार्टफोन्स की जल्द डिलीवरी भी शुरू की थी। 

Blinkit और Swiggy जैसी क्विक कॉमर्स से जुड़ी अन्य कंपनियां भी एपल के प्रोडक्ट्स की डिलीवरी कर रही हैं। पिछले महीने ब्लिंकिट ने कंपनी के MacBook Air, iPad, AirPods और Apple Watch की चुनिंदा शहरों में डिलीवरी शुरू की थी। इस कंपनी का 10 मिनटों के अंदर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करने का दावा है। यह सर्विस शुरुआत में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़, बेंगलुरु, जयपुर, चेन्नई, पुणे, लखनऊ और कोलकाता में उपलब्ध होगी। इस सर्विस का दायरा जल्द कई अन्य शहरों तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले ब्लिंकिट ने लैपटॉप, प्रिंटर, मॉनिटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की सिर्फ 10 मिनटों में डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी। इनमें HP के लैपटॉप, Lenovo, MSI और Zebronics के मॉनिटर्स और Canon और HP के प्रिंटर शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स में से अधिकतर की डिलीवरी ब्लिंकिट के बड़े ऑर्डर के फ्लीट से की जाएगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.