Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh जल्द ही पेश होने वाला है।

Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh से 20W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन है।
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh में 5000mAh लिथियम आयन बैटरी है।
  • Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi भारत में 9 दिसंबर को एक इवेंट में Redmi Note 14 सीरीज, नई ऑडियो एक्सेसरीज के साथ अल्ट्रा स्लिम पावर बैंक Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh पेश कर सकता है, जिसका खुलासा टिपस्टर ने किया है। यहां हम आपको Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जाने-माने टिपस्टर ईशान अग्रवाल से इसकी जानकारी मिली है। हालांकि, सटीक लॉन्च तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, पावर बैंक 9 दिसंबर के इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। Xiaomi ने बीते महीने ग्लोबल स्तर पर पावर बैंक पेश किया था, तो ऐसे में स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ पहले से ही पता है।


Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh Price


Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh फिलहाल Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्टेड है, लेकिन कंपनी ने अभी तक ग्लोबल मार्केट में कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, चीन में इस पावर बैंक की कीमत ¥129 (लगभग 1,694 रुपये) है, तो ऐसे में भारत में इसकी कीमत इसी के आसपास हो सकती है।


Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh Specifications


Xiaomi Ultra Slim Power Bank 5000mAh में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 10 मिमी और इसका वजन 93 ग्राम है। इसकी कॉम्पैक्ट, कार्ड जैसी शेप और मैटेलिक फिनिश ट्रैवल करने वालों के लिए बेहतर है। इसकी बॉडी पर नॉन-कंडक्टिव वैक्यूम मेटलाइजेशन (NCVM) कोटिंग की गई है। इसलिए यह मैटल के टुकड़े जैसा दिखता है। पावर बैंक में 5000mAh लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट के जरिए 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। पावर बैंक में एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट है और यह यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ आता है। 

पावरबैंक में टू-वे फास्ट चार्जिंग शामिल है, जिससे पावर बैंक और कनेक्टेड डिवाइस दोनों जल्दी से चार्ज हो सकते हैं। Xiaomi का दावा है कि पावरबैंक Xiaomi 14 को केवल 30 मिनट में 40% तक और Xiaomi 14 Ultra को 30 मिनट में 37% तक चार्ज कर सकता है। Xiaomi सर्किट प्रोटेक्शन की 9 लेयर के साथ सेफ्टी सुनिश्चित करता है, जिसमें ओवरहीटिंग, ओवरचार्जिंग और शॉर्ट-सर्किटिंग से सुरक्षा मिलती है। पावर बैंक एयर ट्रैवल के लिए भी सुरक्षित है। पावर बैंक प्रोटेक्शन की 9 लेयर के साथ आता है, जिसमें तापमान, शॉर्ट सर्किट, रीसेट, इनपुट ओवरवॉल्टेज, इनपुट ओवर-करंट, आउटपुट ओवर-करंट, आउटपुट ओवर-वोल्टेज, बैटरी ओवर-चार्ज और ओवर-डिस्चार्ज और ओवरकरंट शॉर्ट सर्किट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  6. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  8. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  9. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  10. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »