Xiaomi दिल्ली-एनसीआर में जल्द खोलेगी 'मी होम' स्टोर

देश के ऑफलाइन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपने मी होम सिगनेचर स्टोर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खोलने का फैसला किया है।

Xiaomi दिल्ली-एनसीआर में जल्द खोलेगी 'मी होम' स्टोर
विज्ञापन
देश के ऑफलाइन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने अपने मी होम सिगनेचर स्टोर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खोलने का फैसला किया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले शाओमी ने बेंगलुरू में दो मी होम स्टोर खोले थे।

शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक और शाओमी के उपाध्यक्ष मनु कुमार जैन ने यहां एक आयोजन के दौरान बताया, "दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही मी स्टोर खुल रहा है, संभवत: अगले कुछ हफ्तों में। मैं आपको इसकी निश्चित तिथि तो नहीं बता सकता, लेकिन स्टोर स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।"

शाओमी ने रेडमी नोट 4 डिवाइस की रिकार्ड बिक्री की सफलता का जश्न मनाने के लिए नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 6,000 वर्गफुट में ग्रेन मोजैक आर्ट का प्रदर्शन किया है।

जैन ने कहा, "महज छ महीनों में (23 जनवरी से 23 जुलाई के बीच) ही हमने 50 लाख रेडमी नोट 4 हैंडसेट की बिक्री की है। अगर सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन से तुलना करें तो यह अविश्वसनीय है। पिछले साल सैमसंग जे2 की पहले छह महीनों में 33 लाख हैंडसेट की बिक्री हुई थी।"

शाओमी के इस समारोह में महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हुए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Home, Mi Home Delhi, Mobiles, Android, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  3. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  4. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  6. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  7. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
  8. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी से लैस Huawei Nova 16z लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  10. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »