Mi 10T सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Xiaomi Mi 10T सीरीज़ के लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन कर रही है, जो कि आज 30 सितंबर को शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट Twitter और Facebook पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Mi 10T सीरीज़ आज होगी लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Mi 10T Lite 5G भी हो सकता है इस सीरीज़ का हिस्सा

ख़ास बातें
  • Mi 10T सीरीज़ को आज ग्लोबली किया जाएगा लॉन्च
  • YouTube पर होगा वर्चुअल इवेंट का लाइवस्ट्रीम
  • सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G फोन
विज्ञापन
Mi 10T सीरीज़ को आज 30 सितंबर को शाम 5.30 बजे वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जिसकी लाइवस्ट्रीमिंग Xiaomi के सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट व यूट्यूब चैनल पर की जाएगी। मी 10टी सीरीज़ Mi 10 सीरीज़ का ही फॉलो-अप होगी, जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ में Mi 10, Mi 10 Pro, Mi 10 Lite और Mi 10 Ultra स्मार्टफोन शामिल थे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि लेटेस्ट मी 10टी सीरीज़ में कितने स्मार्टफोन को शामिल कया जाएगा। इसके अलावा, शाओमी ने इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन इन स्मार्टफोन से संबंधित कई लीक पिछले दिनों सामने आ चुकी है जिलमें फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई थी।
 

Mi 10T series: How to watch livestream, expected price

Xiaomi Mi 10T सीरीज़ के लिए वर्चुअल इवेंट का आयोजन कर रही है, जो कि आज 30 सितंबर को शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट Twitter और Facebook पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा इस इवेंट को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। आप नीचे इम्बेड की गई वीडियो पर भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
 

माना जा रहा है कि कंपनी Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन को इस इवेंट में लॉन्च करेगी, लेकिन इसके अलावा अटकले लगाई जा रही हैं कि इस दौरान एक तीसरा फोन भी पेश किया जा सकता है जिसका नाम होगा Mi 10T Lite 5G। हालांकि, इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो मी 10टी 5जी की कीमत 550 यूरो (लगभग 47,700 रुपये) होगी, जबकि मी 10टी प्रो 5जी की कीमत 640 यूरो (लगभग 55,500 रुपये) और 680 यूरो (लगभग 59,000 रुपये) के बीच हो सकती है। मी 10टी लाइट 5जी की कीमत 300 यूरो (लगभग 25,800 रुपये) बताई गई है।

इसके अलावा, कुछ दिन पहले मी 10टी और मी 10टी प्रो के सारे स्पेसिफिकेशन व कलर वेरिएंट की जानकारी कथित रूप से लीक कर दी गई थी। मी 10टी को लेकर कहा गया है कि यह ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में आएगा, जबकि मी 10टी प्रो को लेकर बताया गया है कि यह ब्लैक, ब्लू और सिल्वर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 10T Pro 5G specifications (expected)

शाओमी मी 10टी प्रो 5जी के 6.67-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने का दावा किया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा, जो एड्रेनो 650 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करेगा। फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी / 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को किनारे पर रखा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20-मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 8-मेगापिक्सल का एक और कैमरा सेंसर होगा। फ्रंट में, यह 20-मेगापिक्सल शूटर के साथ लेकर आ सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और यह दावा किया गया है कि यह फोन MIUI 12 पर चलेगा। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 640 यूरो (लगभग 55,500 रुपये) और 680 यूरो (लगभग 59,000 रुपये) के बीच हो सकती है।
 

Xiaomi Mi 10T 5G specifications (expected)

कैमरे और रैम के अलावा, Xiaomi Mi 10T 5G में Mi 10T Pro 5G के समान ही स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। यह 6.80-इंच आईपीएस डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 1,080x2,340 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर भी समान होगा, लेकिन रैम 6 जीबी होगी। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 64-मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे का उपयोग करने के लिए कहा गया है और अन्य सेंसर प्रो संस्करण के समान हैं। इसकी कीमत EUR 550 (लगभग 47,700 रुपये) हो सकती है।
 

Mi 10T Lite 5G specifications (expected)

Mi 10T Lite 5G को एक स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 5जी सपोर्ट होगा। लीक रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि यह नया स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर हो सकता है। जबकि Xiaomi ने चिपसेट की पुष्टि नहीं की है, इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने "ब्रांड-न्यू क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ 5जी मोबाइल प्लेटफॉर्म" के साथ एक फोन को छेड़ दिया था। इससे काफी हद तक नए स्मैपड्रैगन 750 चिपसेट की ओर इशारा मिलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • कमियां
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  7. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  9. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  10. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »