Mi 10T और Mi 10T Pro के सारे स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले आए सामने

टिप्सटर का दावा है कि Mi 10T स्मार्टफोन में 6.67 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा।

Mi 10T और Mi 10T Pro के सारे स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले आए सामने

Mi 10T और Mi 10T Pro दोनों ही वेरिएंट्स में 5जी सपोर्ट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro में मिल सकता है 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
  • मी 10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टपोन 30 सितंबर को होंगे लॉन्च
  • मी 10टी प्रो में मिल सकता है 108 मेगापिक्सल का कैमरा
विज्ञापन
Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन 30 सितंबर को लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, वहीं लॉन्च से पहले फोन के सभी स्पेसिफिकेश रेंडर्स के साथ लीक हो गए हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन व रेंडर जाने माने टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर लीक किए गए हैं। लीक के अनुसार, यह दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होंगे। Mi 10T सीरीज़ में Mi 10T Lite वेरिएंट भी शामिल होगा, हालांकि फिलहाल इस स्मार्टफोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Mi 10T specifications (expected)

जाने-माने टिप्सटर सुधांशू ने ट्विटर के माध्यम से Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक कर दिए हैं। टिप्सटर का दावा है कि मी 10टी स्मार्टफोन में 6.67 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा बताया गया गया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में रैम LPDDR5 और स्टोरेज UFS 3.1 होगा।

कैमरा की बात करें, तो मी 10टी स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हो सकता है, वहीं 13 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ स्थित होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Xiaomi का कहना है कि इस फोन 5,000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए मी 10टी में डुअल बैंड फाई-वाई, डुअल सिम सपोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, डुअल फ्रीक्वैंसी जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। टिप्सटर का दावा है कि इसमें 3.5 हेडफोन जैक शामील होगा। वहीं, 165.1x76.4x9.33mm फोन का भार 218 ग्राम होगा।

इसके अलावा इस फोन को ब्लैक और सिल्वर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
 

Mi 10T Pro specifications (expected)

लीक के अनुसार, Mi 10T Pro में ज्यादातर स्पेसिफिकेशन मी 10टी जैसे ही होंगे बस इनमें कुछ ही अंतर है। जैसे कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरे की जगह 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा कथित रूप से यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और दूसरा 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। इसके अलावा मी 10टी प्रो फोन नॉन-प्रो वेरिएंट जैसा ही है।

मी 10टी प्रो फोन को ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

रेंडर्स की बात करें, तो दोनों ही मी 10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन सेल्फी के लिए होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएंगे। इसके अलावा दोनों ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। वहीं, दोनों ही वेरिएंट्स में 5जी सपोर्ट मौजूद होगा।

आपको बता दें, टिप्सटर ने फोन की कीमत के बारे में कई जानकारी साझा नहीं की है, हालांकि पहले सामने आ चुकी लीक के अनुसार मी 10टी की कीमत EUR 550 (लगभग 47,700 रुपये) होगी और मी 10टी प्रो की कीमत EUR 640 (लगभग 55,500 रुपये) और EUR 680 (लगभग 59,000 रुपये) के बीच होगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »