Mi CC9 Pro में होगा 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Mi CC9 Pro Camera: Xiaomi ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि मी सीसी9 प्रो स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जानें हैंडसेट के बारे में।

Mi CC9 Pro में होगा 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

Photo Credit: Weibo/ Xiaomi

Mi CC9 Pro Camera: मी सीसी9 प्रो में होगा 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Mi CC9 Pro होगा पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
  • Mi CC9 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा होना तय
  • Mi CC9 Pro में सेल्फी के लिए होगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
Mi CC9 Pro Camera: Xiaomi ने अगले सप्ताह आधिकारिक लॉन्च से पहले इस बात से पर्दा उठा दिया है कि मी सीसी9 प्रो स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आगामी Mi CC9 Pro स्मार्टफोन को चीन के अलावा अन्य मार्केट में Mi Note 10 नाम से लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सेल्फी कैमरा के अलावा शाओमी ने इस बात की भी जानकारी साझा की है कि मी सीसी9 प्रो का रियर कैमरा सेटअप दो ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन मॉड्यूल के साथ आएगा।

Mi CC9 Pro के पिछले हिस्से में पेंटा-कैमरा सेटअप और 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक पोस्ट में बताया कि Mi CC9 Pro में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। शाओमी ने यह भी बताया कि सेल्फी कैमरा वाइड-एंगल शॉट्स भी सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा सेल्फी को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए कैमरा ऐप में 12 स्पेशल फिल्टर शामिल होंगे। एक अन्य टीज़र में, Xiaomi ने इस बात से पर्दा उठाया है कि मी सीसी9 प्रो के पिछले हिस्से में दिए जाने वाले पेंटा-कैमरा सेटअप में से दो कैमरा ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आएंगे। इन ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन मॉड्यूल की मदद से यूज़र टेलीफोटो कैमरा से शेक-फ्री तस्वीरें और ब्लर-फ्री लो-लाइट तस्वीरें खींच पाएंगे।

Mi CC9 Pro Camera की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप होगा। इतना ही नहीं, इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, टेलीफोटो कैमरा, डेप्थ सेंसिंग के लिए पोर्ट्रेट लेंस, मैक्रो कैमरा और वाइड-एंगल कैमरा होगा। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और एक मैक्रो कैमरा होगा। टेलीफोटो लेंस फोन को 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम की क्षमता प्रदान करेगा।

Mi CC9 Pro Specifications की बात करें तो फोन में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 9 पर आधारित MIUI 11 पर चलेगा और फोन में जान फूंकने के लिए 5,260 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »