Mi 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च से दूर नहीं, Xiaomi ने दी जानकारी

Mi 10 और Mi 10 Pro पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए थे, जिसमें मी 10 की शुरुआती कीमत लगभग 42,300 रुपये है। वहीं, मी 10 प्रो की शुरुआती कीमत लगभग 53,000 रुपये है।

Mi 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च से दूर नहीं, Xiaomi ने दी जानकारी

Mi 10 और Mi 10 Pro दोनों फोन में है एक जैसे स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • Mi 10 और Mi 10 Pro 27 मार्च को ग्लोबली होंगे लॉन्च
  • मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए भारत लॉन्चिंग का दिया इशारा
  • मी 10 सीरीज़ में है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Mi 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। इसका टीज़र Xiaomi के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ज़ारी किया है। यह लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज़ Mi 10 और Mi 10 Pro के साथ आती है और इसे बीते पिछले महीने चीन में किया गया था। दोनों ही नए शाओमी फोन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। इनमें प्राइमरी कैमरे 108 मेगापिक्सल के हैं। मी 10 और मी 10 प्रो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Xiaomi ने अप्रैल 2016 में Mi 5 को लॉन्च करने के बाद अपनी मी सीरीज़ के किसी भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में हर किसी को मी 10 सीरीज़ का इंतज़ार होगा।

Mi 10 और Mi 10 Pro को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले इसके पक्ष में मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर माहौल बनाना शुरू कर दिया है। Amazon India ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक अलग टीज़र रिलीज़ किया है, जिसमें मी सीरीज़ के दोनों फोन की ऑनलाइन उपलब्धता की ओर इशारा दिया गया है। मनु कुमार जैन ने ट्वीट के जरिए Mi India के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के कवर तस्वीर की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया है, इस तस्वीर में 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने का ज़िक्र है।

भारत में मी 10 को अधिकारिक लॉन्च की तारीख पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, नए फ्लैगशिप हैंडसेट ग्लोबल मार्केट में 27 मार्च को लॉन्च होने वाले हैं।

यह पहली बार नहीं है जब मनु कुमार जैन ने मी 10 सीरीज़ को भारत में लाने की ओर इशारा दिया है। इससे पहले जैन ने इन फोन को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद ही टीज़र ज़ारी किया था। उस वक्त ही जैन ने अपने प्रशंसकों को बता दिया था कि यह फोन अलग प्राइस रेंज का होगा। क्योंकि कंपनी को इन फोन को आयात करना होगा।

जैन ने अपने हाल ही के ट्वीट में दोहराया कि फोन की कीमत में बदलाव होगा। वजह है डायरेक्ट इम्पोर्ट, बढ़ी हुई जीएसटी और रुपये का कमज़ोर होना। जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में मोबाइल फोन पर जीएसटी दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी थी। यह दर 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी।

याद रहे कि Mi 10 और Mi 10 Pro पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए थे। मी 10 की शुरुआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 42,300 रुपये) है। वहीं, मी 10 प्रो की शुरुआती कीमत CNY 4,999 (लगभग 53,000 रुपये) है।

शाओमी ने जनवरी महीने में Gadgets 360 से कहा था कि वह इस साल के आखिर तक अपने मी लेबल के अंदर भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन लाने वालीहै। बीजिंग की इस कंपनी ने साल 2019 में भी 108 मेगापिक्सल के कैमरा फोन को लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया था। हालांकि, Mi Note 10 को भारत में पेश नहीं किया गया, जिसने चीन में Mi CC9 Pro के नाम से एंट्री ली थी। यह फोन भी 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।
 

Mi 10, Mi 10 Pro specifications

मी 10 और मी 10 प्रो के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। ये फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करते हैं। फोन में 6.67-इंच के फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए गए हैं, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आते हैं। इनमें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।

मी 10 में 4,780 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, मी 10 प्रो में 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। यह 50W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • कमियां
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4780 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »