• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 9 Power फोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

Redmi 9 Power फोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

बताया जा रहा है कि Redmi 9 Power स्मार्टफोन देश में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक दे सकता है।

Redmi 9 Power फोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च

फोन में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • टीज़र वीडियो बताया गया है यह होगा 'पावर पैक्ड' डिवाइस
  • Redmi 9 Power होगा Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • रेडमी 9 पावर क्वाड रियर कैमरा के साथ दे सकता है दस्तक
विज्ञापन
Redmi 9 Power की भारत लॉन्चिंग को Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी द्वारा आधिकारिक कर दिया गया है। हाल ही में खबर आई थी कि यह स्मार्टफोन Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसके अलावा पिछले ही दिनों गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में भी मॉडल नंबर M2010J19SI के साथ रेडमी 9 पावर की मौजूदी के संकेत मिले थे। रेडमी फोन को लेकर खबरें है कि यह 4 जीबी स्टैंडर्ड रैम के साथ दो अलग वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है।

Redmi India ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए एक टीज़र वीडियो साझा की है, जिसमें Redmi 9 Power लॉन्च के संकेत मिले हैं। हालांकि, इस वीडियो में रेडमी 9 पावर के संबंध में कोई इशारा नहीं दिया गया है, लेकिन कुछ मैटाफर से नए मॉडल की प्रफोर्मेंस के संकेत मिलते हैं, जो कि 'पावर पैक्ड' डिवाइस होगा।
 

Xiaomi ने Mi.com वेब साइट पर आगामी लॉन्च के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है। इस वेबसाइट पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप को टीज़ किया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फोन में फास्ट चार्जिंग बैटरी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

लेटेस्ट टीज़र में रेडमी 9 पावर के भारत लॉन्च की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। आपको इस टीज़र वीडियो और माइक्रोसाइट में 'Coming Soon' का टैग दिखेगा। माना जा रहा है कि यह फोन जल्द से जल्द 15 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी कथित रूप से रेडमी 9 पावर फोन को रेडमी नोट 9 4जी के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लेकर आएगी, जिसे चीन में पिछले महीने पेश किया गया था। हालांकि, भारतीय ग्राहकों के लिहाज़ से इस फोन में थोड़े बहुत अंतर भी पेश किए जा सकते हैं।

रेडमी 9 पावर कथित रूप से  Google Play Console पर मॉडल नंबर M2010J19SI के साथ लिस्ट हुआ था, जो कि Redmi Note 9 4G से असोसिएटिड है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन देश में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।

Redmi 9 Power specifications (expected)
रेडमी 9 पावर के डिटेल स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सार्वजनकि नहीं की गई है। हालांकि, यदि यह रेडमी नोट 9 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, तो नया रेडमी फोन हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल्स जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। जिसका मतलब रेडमी 9 पावर में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा। वहीं, फोन  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन का रियर कैमरा पैनल रेडमी नोट 9 4जी से अलग होगा, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। लेकिन रेडमी 9 पावर को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। साथ ही नया फोन MIUI 12 पर काम करेगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »