Redmi Note 9 Pro 5G, Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 4G लॉन्च, जानें सब कुछ

Redmi Note 9 Pro 5G की चीन में कीमत 1599 चीनी युआन (लगभग 17,900 रुपये) है, जिसमें 6 जीबी रैम  + 128 जीबी मॉडल मिलता है।

Redmi Note 9 Pro 5G, Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 4G लॉन्च, जानें सब कुछ

Redmi Note 9 Pro 5G में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल
  • Note 9 5G मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट से है लैस
  • सभी रेडमी नोट 9 सीरीज़ फोन को फिलहाल चीन में किया गया है लॉन्च
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro 5G, Redmi Note 9 5G, और Redmi Note 9 4G चीन में लॉन्च किए गए हैं। Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए तीनों स्मार्टफोन 1 दिसंबर से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। Redmi Note 9 सीरीज में तीन नए फोन की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता की अभी घोषणा नहीं की गई है। Redmi Note 9 सीरीज़ में पहले से Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 शामिल हैं और ये इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किए गए थे।
 

Redmi Note 9 Pro 5G, Redmi Note 9 5G, Redmi Note 9 4G price

Redmi Note 9 Pro 5G की चीन में कीमत 1599 चीनी युआन (लगभग 17,900 रुपये) है, जिसमें 6 जीबी रैम  + 128 जीबी मॉडल मिलता है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1799 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 चीनी युआन (लगभग 22,400 रुपये) है। यह ब्लैक, ब्लू और लेक एंड ऑटम रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। वहीं, Redmi Note 9 5G के 6 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत 1299 चीनी युआन (लगभग 14,600 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1499 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1699 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है। इसे क्लाउड इंक ग्रे, फ्लोइंग शैडो पर्पल और आउट ऑफ द कैसल पीक रंग विकल्पों में पेश किया गया है।

Redmi Note 9 4G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,200 रुपये), 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 चीनी युआन (लगभग 12,300 रुपये), 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1299 चीनी युआन (लगभग 15,600 रुपये) और 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 1499 चीनी युआन (लगभग 16,800 रुपये) है। यह स्मोक वेव ब्लू, मिस्टी ग्रीन और फेदर ब्लैक रंग विकल्पों में उपलब्ध है।
 

Redmi Note 9 Pro 5G specifications

फ्लैगशिप रेडमी नोट 9 प्रो 5जी 6.67 इंच के फुल-एचडी (2,400x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 250Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसमें दो तरफा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे एड्रेनो 619 ग्राफिक्स प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। Redmi Note 9 Pro 5G में 256 जीबी तक का स्टोरेज है, जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

रेडमी नोट 9 प्रो 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 1/1.52-इंच सेंसर और एफ/1.75 अपर्चर के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। यह 30fps पर 4k वीडियो और 60fps तक 1080p वीडियो शूट कर सकता है। फोन में सुपर नाइट सीन 2.0 मोड भी है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 9 Pro 5G 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,820mAh बैटरी से लैस है। इसमें IP53 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन एंबियंट लाइट, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, रियर लाइट सेंसर, अल्ट्रासॉनिक डिस्टेंस सेंसर आदि से लैस आता है। फोन का डायमेंशन 165.38 x 76.8 x 9 एमएम और वज़न 216 ग्राम है।
 

Redmi Note 9 5G specifications

रेडमी नोट 9 5जी में 6.53 इंच का फुल-एचडी (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट और 8 जीबी तक रैम मिलती है। Redmi Note 9 5G में 256 जीबी तक का स्टोरेज है।

रेडमी नोट 9 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। यह 30fps पर 4k वीडियो और 60fps तक 1080p वीडियो शूट कर सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 9 5G 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन एंबियंट लाइट, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास आदि से लैस आता है। फोन का डायमेंशन 161.96 x 77.25 x 9.2 एमएम और वज़न 199 ग्राम है।

Redmi Note 9 4G specifications
रेडमी नोट 9 4जी में 6.53 इंच का फुल-एचडी (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम से लैस आता है। Redmi Note 9 4G में 256 जीबी तक स्टोरेज शामिल है।

रेडमी नोट 9 4जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। यह 30fps पर 1080p वीडियो शूट कर सकता है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 9 4G 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी से लैस है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन एंबियंट लाइट, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, डिस्टेंस सेंसर आदि से लैस आता है। फोन का डायमेंशन 162.3 x 77.28 x 9.6 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »