Redmi 9 Power दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Redmi 9 Power स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट Xiaomi के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें फेसबुक और यूट्यूब शामिल हैं।

Redmi 9 Power दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा Redmi 9 Power

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power में मिल सकते हैं दो स्टोरेज विकल्प
  • Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है रेडमी 9 पावर
  • नए फोन में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Redmi 9 Power स्मार्टफोन को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने हाल ही में टीज़र ज़ारी करते हुए रेडमी 9 पावर के कुछ प्रमुख फीचर्स की पुष्टि की थी, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल था। रेडमी 9 पावर को लेकर अटकले हैं कि यह पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि, चीनी वेरिएंट के मुकाबले भारतीय वेरिएंट में कुछ बदलाव दिए जा सकते हैं। शाओमी अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर रेडमी 9 पावर के लॉन्च के लिए वर्चुअल इवेंट आयोजित करेगी। फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन क्या हो सकते हैं और फोन का लॉन्च इवेंट कहां देखे... इन सब सवालों के जवाब के लिए पढ़े पूरा लेख।
 

Redmi 9 Power launch time, livestream details

Redmi 9 Power स्मार्टफोन को भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट Xiaomi के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें फेसबुक और यूट्यूब शामिल हैं। इसके अलावा लाइवस्ट्रीम का लिंक नीचे इम्बेड किया गया है।
 
 

Redmi 9 Power price in India (expected)

रेडमी 9 पावर की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि यह फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। इस फोन की कीमत चीन में 999 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपये) से शुरू होती है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल का है। नए रेडमी फोन की कीमत चीनी वेरिएंट के सामान ही हो सकती है, हालांकि खबरे हैं कि इसमें 64 जीबी वेरिएंट मिल सकता है जिसकी कीमत इससे सस्ती होगी।।
 

Redmi 9 Power specifications (expected)

रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फिलहाल शाओमी ने फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन यदि आप रेडमी 9 पावर को रेडमी नोट 9 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न मानते हैं, तो नए फोन के स्पेसिफिकेशन भी इसके समान ही होंगे। जैसे इस फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट मिल सकता है। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। हालांकि, कैमरा के लिहाज़ से रेडमी 9 पावर और रेडमी नोट 9 4जी में अंतर मिलेगा। हाल ही में फोन का रेंडर सामने आया था, जिसके अनुसार यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है, जबकि पुराना फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था।

फिर भी, बेहतर कैमरा के अलावा, रेडमी नोट 9 4जी की तुलना में नए रेडमी फोन में अन्य कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। यह फोन MIUI 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आ सकता है और इसमें आपको वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया जा सकता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »