Redmi 9 Power का रेंडर ऑनलाइन लीक, क्वाड रियर कैमरा की मिली झलक

रेडमी 9 पावर में वहीं हार्डवेयर होंगे, जो कि रेडमी नोट 9 4जी में मौजूद थे, जैसे कि एक जैसा रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आदि।

Redmi 9 Power का रेंडर ऑनलाइन लीक, क्वाड रियर कैमरा की मिली झलक

गूगल लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 9 Power और Redmi Note 9 4G दोनों ही फोन का कोडनेम ‘lime' है।

ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power फोन 17 दिसंबर को लॉन्च होगा
  • रेडमी 9 पावर हो सकता है Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • फोन में मिल सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Redmi 9 Power स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है। फोन का कथित रेंडर ऑनलाइन लीक किया गया है, जिसके माध्यम से यह जानकारी सामने आई है। हाल ही में यह ऐलान किया गया है कि रेडमी 9 पावर स्मार्टफोन को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। अटकले लगाई जा रही हैं कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी दिए जा सकते हैं। लॉन्च की आधिकारिक घोषणा से पहले रेडमी 9 पावर फोन गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस पेज़ पर मॉडल नंबर M2010J19SI के साथ लिस्ट हुआ था, जो कि मॉडल नंबर M2010J19SC से काफी मेल खाता है। यह मॉडल नंबर रेडमी नोट 9 4जी से जुड़ा हुआ है, जो कि पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने Redmi 9 Power के रेंडर 91mobiles के माध्यम से लीक किए हैं। रेंडर में देखा गया है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो कि Redmi Note 9 4G जैसा नहीं है। रेडमी नोट 9 4जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया था। लेकिन फोन का डिज़ाइन आयतकार कैमरा बम्प के साथ-साथ बैक पैनल का टेक्सचर रेडमी नोट 9 4जी जैसा ही है।

रेडमी 9 पावर फोन के कैमरा सेंसर के मेगापिक्सल काउंट का खुलासा होना अभी बाकी है। हालांकि, हाल ही में शाओमी ने पुष्टि की थी कि नया रेडमी फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस होगा, बिल्कुल रेडमी नोट 9 4जी की तरह।

मौजूदा मॉडल पर थोड़े बदलावों के साथ रिब्रांडेड फोन लेकर आना शाओमी की कोई नई स्ट्रेटजी नहीं है। इससे पहले भी हमने हाल ही में Redmi 9 के भारतीय वर्ज़न के साथ ऐसा ही होते देखा था, जो कि Redmi 9C के रीबैज्ड रुप में आया था। लेकिन इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की जगह डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद था। बाकि के स्पेसिफिकेशन रेडमी 9 और रेडमी 9सी के एक जैसे ही हैं।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले Google Play Supported Devices पेज पर Redmi 9 Power का उल्लेख करते हुए संकेत दिया गया था कि मॉडल नंबर M2010J19SI रेडमी नोट 9 4जी का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। यह M2010J19SC से काफी मेल खाता है, जो कि रेडमी नोट 9 4जी से असोसिएटिड है। गूगल लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी 9 पावर और रेडमी नोट 9 4जी दोनों ही फोन का कोडनेम ‘lime' है।
 

Redmi 9 Power specifications (expected)

रेडमी 9 पावर को लेकर खबरें है कि यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा, 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट्स में 4 जीबी रैम मौजूद होगा। रेडमी 9 पावर के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने आना रहती है। हालांकि, रेडमी 9 पावर में वहीं हार्डवेयर होंगे, जो कि रेडमी नोट 9 4जी में मौजूद थे, जैसे कि एक जैसा रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आदि। नए फोन में भी 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा आप एंड्रॉयड 10 के साथ MIUI 12 की उम्मीद कर सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 Power specifications, Redmi 9 Power, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »