Xiaomi का दमदार परफॉर्मेंस, 4 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट, प्रॉफिट 12,600 करोड़ रुपये

पहली तिमाही में शाओमी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) बढ़कर 14,372 रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2025 17:54 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने पहली बार लगभग 12,680 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है
  • यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64.5 प्रतिशत की ग्रोथ है
  • शाओमी की स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की हैं

पहली तिमाही में शाओमी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस बढ़कर 14,372 रुपये पर पहुंच गया

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 1.31 लाख करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू हासिल किया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर रेवेन्यू में 47.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी  है। कंपनी ने पहली बार लगभग 12,680 करोड़ रुपये का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट हासिल किया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64.5 प्रतिशत की ग्रोथ है। 

Xiaomi ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि पहली तिमाही में उसकी सभी बिजनेस डिविजंस का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी ने प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस बढ़ाया है। इससे शाओमी को मार्जिन बढ़ाने में भी मदद मिली है। कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 15 Ultra जैसे नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी की स्मार्टफोन डिविजन का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 59,961 करोड़ रुपये का रहा है। शाओमी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। 
Advertisement

पहली तिमाही में शाओमी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) बढ़कर 14,372 रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है। शाओमी के टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 56.1 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके साथ ही कंपनी के AIoT प्लेटफॉर्म से कनेक्टेड पांच या अधिक डिवाइसेज (स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप छोड़कर) वाले यूजर्स की कुल संख्या लगभग 1.93 करोड़ की है। 

कंपनी के इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स (IoT) और स्मार्ट होम डिवाइसेज का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 58 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 38,276 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वर्ष शाओमी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी की SU7 सीरीज के EV की शिपमेंट्स लगभग 75,869 यूनिट्स की रही हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में BYD जैसी चीन की अन्य EV कंपनियों से इसे कड़ा मुकाबला मिल रहा है। कंपनी ने बताया है कि इसकी एयर कंडीशनर की शिपमेंट्स 11 लाख यूनिट्स से अधिक की रही हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसकी रेफ्रीजरेटर और वॉशिंग मशीन की शिपमेंट्स भी बढ़ी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.