शाओमी ने जारी किया नया टीज़र, मी नोट 2 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

शाओमी ने जारी किया नया टीज़र, मी नोट 2 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने अपने वीबो प्रोफाइल पर एक नए प्रोडक्ट का टीज़र जारी किया है जिसे जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने फिलहाल इस प्रोडक्ट के बारे में कोई खुलासा किया नहीं किया है। हाल के अफवाहों और कयासों पर गौर किया जाए तो संभव है कि कंपनी शाओमी मी नोट 2 हैंडसेट को लॉन्च करे। शाओमी के वीबो पोस्ट में लिखा गया है, 'लव इट, नो वन लूज़'। इसके साथ एक तस्वीर साझा की गई है जिसपर लिखा है, “2>5”। फिलहाल इस वीबो टीज़र के आधार पर बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता।

उम्मीद है कि यह चीनी कंपनी आने वाले दिनों में और भी टीज़र जारी करेगी। ज्ञात हो कि पिछले कुछ हफ्ते से शाओमी मी नोट के नए वेरिएंट को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कंपनी द्वारा फ्लैगशिप मी 5 हैंडसेट के नए वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की संभावना भी जताई गई थी।
 
xiaomi-teaser-image

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मी नोट 2 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

चीन के एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया है कि शाओमी मी नोट 2 के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी। टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) होगी।

अब तक लीक हुई जानकारियों से पता चलता है कि मी नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 4000 एमएएच की बैटरी, फास्ट चार्ज़िंग सपोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3डी टच डिस्प्ले होंगे।

हम साफ कर दें कि अभी तक शाओमी की ओर इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में कयासों पर पूरी तरह से विश्वास करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »