Redmi K30S के स्पेसिफिकेशन के साथ डिज़ाइन भी लीक

Redmi K30S स्मार्टफोन Mi 10T फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न भी हो सकता है, जिसे Xiaomi ने यूरोप में पिछले महीने और भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि यह आगामी फोन ट्रिपल रियर कैमरा व होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस होगा।

Redmi K30S के स्पेसिफिकेशन के साथ डिज़ाइन भी लीक

फोन का डायमेंशन 165.1x76.4x9.33mm होगा और भार 216 ग्राम।

ख़ास बातें
  • Redmi K30S माना जा रहा है कि इस फोन का मॉडल नंबर M2007J3SC है
  • रेडमी फोन में मिलेगा ग्लोसी बैक फिनिश
  • रेडमी के इस आगामी फोन के काफी फीचर्स Mi 10T की तरह है
विज्ञापन
Redmi का नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2007J3SC के साथ चीनी TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi K30S होगा। ऑनलाइन लिस्टिंग में अघोषित फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है, साथ ही इस लिस्टिंग में फोन की तस्वीरें भी सामने आईं है। रेडमी के30एस स्मार्टफोन Mi 10T फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न भी हो सकता है, जिसे Xiaomi ने यूरोप में पिछले महीने और भारत में इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि यह आगामी फोन ट्रिपल रियर कैमरा व होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस होगा।  

TENAA वेबसाइट पर लिस्ट तस्वीर में नए स्मार्टफोन का ग्लोसी रियर पैनल देखने को मिला है, जिस पर Redmi ब्रांडिंग दी गई है। यह Mi 10T के डिज़ाइन के विपरित है। मी 10टी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फ्रॉस्टिड मैट टेक्सचर दिया गया था। हालांकि, Xiaomi का रिकॉर्ड रहा है कि वह रीब्रांडेड स्मार्टफोन को कुछ बदलवा के साथ लॉन्च करती है, तो ऐसे में आप इस कथित Redmi K30S के साथ फिनिशिंग में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।

हाल ही में China Mobile के चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के पोस्ट में Mi 10T की तस्वीर साझा करते हुए Redmi K30S लिखा गया था। हालांकि, बाद में इस तस्वीर को हटा दिया गया था। यहां यह उल्लेख करना जरूरी हो जाता है कि पहले मॉडल नंबर M2007J3SC को मी 10टी से जोड़ा जा रहा था। यह सभी बातें यह अनुमान लगाने के लिए काफी है कि नया स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए  मी सीरीज़ स्मार्टफोन जैसी समानताओं के साथ दस्तक देगा।
 

Redmi K30S specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी के30एस के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले GizmoChina द्वारा सार्वजनिक किया गया था। लिस्टिंक के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा, जिसमें 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जाएगा। वहीं यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व 2.84GHz से लैस होगा। इससे माना जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम व 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा।

फोटोग्राफी की बात करें, तो रेडमी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

रेडमी फोन की बैटरी 4,900 एमएएच की होगी। वहीं फोन में आठ कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन का डायमेंशन 165.1x76.4x9.33mm होगा और भार 216 ग्राम। फोन का डायमेंशन भी मी 10टी की तरह ही है।   

Xiaomi ने फिलहाल Redmi K30S के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस फोन की पुष्टि कर दी जाएगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K30S specifications, Redmi K30S, Redmi, M2007J3SC, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »