• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi 10T और Mi 10T Pro फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi 10T की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है और Mi 10T Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है।

Mi 10T और Mi 10T Pro फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mi 10T और Mi 10T Pro फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro दोनों ही 5जी स्मार्टफोन हैं
  • मी 10टी और मी 10टी प्रो के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू
  • दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं
विज्ञापन
Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को सितंबर ग्लोबल लॉन्च के बाद आज आखिरकार भारत में भी पेश कर दिया गया है। यह फोन Mi 10 और Mi 10 Pro के ही फॉलोअप हैं, जिन्हें ग्लोबली मार्च में लॉन्च किया जा चुका है। मी 10 को तो भारतीय मार्केट में लाया जा चुका है, लेकिन मी 10 प्रो की एंट्री भारत में नहीं की गई है। मी 10टी और मी 10टी प्रो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। यह दोनों ही मॉडल हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं।  
 

Mi 10T, Mi 10T Pro: Price in India, Offers

Mi 10T स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है और इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन खरीद के लिए कॉस्मिक ब्लैक और लुनर सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी ओर Mi 10T Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, यह दाम फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह फोन आपको ऑरोरा ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा।

मी 10टी और मी 10टी प्रो के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से Mi.com, Flipkart और Mi Home स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी। फिलहाल, शीपिंग तारीख को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। प्री-ऑर्डर ऑफर की बात करें, तो Flipkart की Big Billion Days सेल में मी 10टी सीरीज़ खरीद पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त होगा, इसके अलावा एक्सचेंज पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा।
 

Mi 10T specifications

डुअल सिम मी 10टी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Mi 10T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Xiaomi ने अपने मी 10टी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 216 ग्राम।

 
Mi 10T Pro specifications

मी 10टी की तरह डुअल-सिम Mi 10T Pro हैंडसेट भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

Mi 10T Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यही सेंसर मी 10टी का भी हिस्सा है। Mi 10T Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

मी 10टी प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • कमियां
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  4. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  5. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  6. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  7. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  8. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  9. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  10. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »