शाओमी रेडमी प्रो 2 की कीमत लीक, दो वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च

शाओमी रेडमी प्रो 2 की कीमत लीक, दो वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • फोन की कीमत 1,599 चीनी युआन से शुरू होती है
  • इस स्मार्टफोन को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है
  • रेडमी प्रो 2 में 4500 एमएएच की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन
शाओमी द्वारा पिछले महीने रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने का खुलासा हुआ था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस डिवाइस के बारे में कई बार जानकारियां सामने आ चुकी हैं। जिनमें इस फोन के स्पेसिफिकेशन और दूसरी जानकारी का पता चला था। और अब, एक ताजा लीक से इस कीमत के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। नई लीक के मुताबिक, रेडमी प्रो 2 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) हो सकती है।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक ऑनलाइन रिटेल साइट टाउबाउ पर हुई लिस्टिंग से खुलासा होता है कि शाओमी रेडमी प्रो 2 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) होगी। हालांकि, इसका दमदार वेरिएंट 1,799 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा। पिछली लीक में पता चला था कि यह डिवाइस 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में उपलबध कराया जाएगा।

इससे पहले एक लीक में खुलासा हुआ था कि शाओमी रेडमी प्रो 2 में रियर पर 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप होगा। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इससे पहले इस फोन में अभी तक लॉन्च नहीं हुए स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद थी। इसके अलावा रेडमी प्रो 2 में एक ओलेड डिस्प्ले और 4500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

अभी इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, शाओमी बीजिंग में 19 अप्रैल को होने वाले इवेंट की तैयारी कर रही है। इस डिवाइस के टीज़र को हाल ही में जारी किया गया है । इस फोन को कई रैम व स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया जा सकता है। डुअल कर्व्ड स्क्रीन के साथ इस स्मार्टफोन का एक प्रीमियम वेरिएंट भी लॉन्च होने की उम्मीद है, और सभी वेरिएंट में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »