शाओमी के नए फोन में हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर

शाओमी के नए फोन में हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले हफ्ते ही अपना रेडमी नोट 4एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब ख़बर है कि कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर हो सकता है, हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी घोषणा नहीं की है। ताजा लीक के अनुसार, कंपनी का नया स्मार्टफोन रेडमी सीरीज़ (रेडमी प्रो 2) का हो सकता है या फिर  शाओमी एक नई सीरीज़ भी पेश कर सकती है।

गिज़्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक वीबो यूज़र द्वारा लीक की गई जानकारी से पता चलता है कि मॉडल नंबर एमएसएम8976 वाले फोन में स्नैपड्रैगन 660 चिप हो सकता है।

हालांकि मॉडल नंबर को देखें तो यह काफी हद तक स्नैपड्रैगन 652 (मॉडल नंबर एमएसएम8976) और स्नैपड्रैगन 653 (मॉडल नंबर एमएसएम8976)की तरह ही है। लेकिन नया चिप 14एनएम एलएलपी प्रकिया पर आधारित है जबकि बाकी दो चिप 28एनएम प्रोसेस पर आधारित है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोसेसर में यूएफएस 2.1 स्टोरेज के लिए फ़ीचर सपोर्ट मिलेगा। स्नैपड्रैगन 660  प्रोसेसर का उत्पादन बड़ी मात्रा 2017 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की ख़बरें हैं और ओप्पो व वीवो के दमदार फोन में यह प्रोसेसर आने की उम्मीद है।

प्रोसेसर के अलावा रेडमी 2 प्रो की लीक जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में एक ओलेड डिस्प्ले और  सोनी आईएमएक्स362 का एक सिंगल रियर कैमरा हो सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »