• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी प्रो 2 इस महीने हो सकता है लॉन्च, डुअल रियर कैमरा होने का चला पता

शाओमी रेडमी प्रो 2 इस महीने हो सकता है लॉन्च, डुअल रियर कैमरा होने का चला पता

शाओमी रेडमी प्रो 2 इस महीने हो सकता है लॉन्च, डुअल रियर कैमरा होने का चला पता
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी प्रो 2 मार्च के आखिर में लॉन्च हो सकता है
  • लीक में इस फोन के डुअल रियर कैमरे से लैस होने का पता चला है
  • इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर हो सकता है
विज्ञापन
शाओमी के आने वाले कथित रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन जनवरी में लीक हुए थे। अब ख़बर है कि यह डिवाइस मार्च के आखिर तक लॉन्च हो जाएगा। इसके अलावा शाओमी रेडमी प्रो 2 के प्रोसेसर को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है।

गिज़्मोचाइना की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी अपने नए रेडमी प्रो 2 स्मार्टफोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च करेगी। लेकिन अभी इस लॉन्च से जुड़ी किसी तारीख का पता नहीं चला है।

इसके अलावा शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और एक रियर कैमरा होने की जानकारी भी सामने आई थी। जबकि ओरिजिनल रेडमी प्रो शाओमी का पहला फोन था जिसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया था। बहरहाल, अब एक नई लीक में नई जानकारी सामने आई है। इस नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी प्रो 2 में इसकी सबसे अहम ख़ासित डुअल रियर कैमरा इस बार भी दिया जाएगा। ख़बरों के मुताबिक, फोन में पिछले वेरिएंट की तरह ही 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा, इस फोन में स्नैपड्रैगन 660 की जगह मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। यह एक ऑक्टा-कोर सीपीयू है जिसमें चार कॉर्टेक्स-ए53 कोर हैं जो 2.5 गीगाहर्ट्ज़ तक की स्पीड पर चलता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-टी880एमपी4 जीपीयू होगा और यह कैट.6 एलटीई सपोर्ट करेगा।

रेडमी प्रो 2 के पूरी तरह से मेटल डिज़ाइन में आने की उम्मीद है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड गलास दिया जा सकता है। और इस फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। पहले वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »