शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा

शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4एक्स में 4 जीबी रैम हो सकती है
  • इस फोन में मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर हो सकता है
  • फोन का डिज़ाइन रेडमी नोट 4 की तरह ही होने की उम्मीद है
विज्ञापन
ख़बर है कि शाओमी रेडमी नोट 4 के अपग्रेडेड वेरिएंट रेडमी नोट 4एक्स पर काम कर रही है। बुधवार को वीबो पर एक पोस्ट में रेडमी नोट 4एक्स के बारे में जानकारी सामने आई थी और अब इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया है। इसका मतलब है कि जल्द ही कंपनी फोन को इस फोन को लॉन्च कर सकती है।

टीना पर रेडमी नोट 4एक्स की लिस्टिंग में भी लीक जैसी जानकारी ही सामने आई है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम होने का खुलासा टीना लिस्टिंग से भी हुआ है। हालांकि, इनके 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर इन स्मार्टफोन को 16 जीबी, 32 जीबी व 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलने का पता चला है। रैम व स्टोरेज के अलावा फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन रेडमी नोट 4 जैसे ही दिख रहे हैं।

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि रेडमी नोट 4एक्स में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर सीपीयू हो सकता है। फोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने की उम्मीद है। इस डिवाइस में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 4000 एमएएच की बैटरी और रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

हाल ही में एक ताजा लीक में रेडमी नोट 4एक्स में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर होने की जानकारी सामने आई थी लेकिन टीना लिस्टिंग में यह जानकारी नहीं है। लीक के मुताबिक, फोन का डाइमेंशन 151x76.3x8.54 मिलीमीटर होगा जो कि रेडमी नोट 4 से थोड़ा सा चौंड़ा और मोटा है। रेडमी नोट 4 का डाइमेंशन 151x76x8.3 मिलीमीटर है। नोट 4एक्स का वज़न 176.54 ग्राम होगा जबकि रेडमी नोट 4 का वज़न 175 ग्राम है।

शाओमी ने पिछले हफ्ते ही रेडमी नोट 4 का ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 4X, TENAA, Mobiles, Smartphone, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »