शाओमी रेडमी नोट 4 के दो नए कलर वेरिएंट लॉन्च

शाओमी रेडमी नोट 4 के दो नए कलर वेरिएंट लॉन्च
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 के ब्लैक व ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
  • इस फोन को अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था
  • यह फोन 3 जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज व 3 जीबी/64 जीबी स्टोरेज में आता है
विज्ञापन
शाओमी ने अगस्त में अपना रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय यह स्मार्टफोन गोल्ड, सिल्वर व ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध था। पर अब शाओमी ने इस रेडमी नोट 4 के दो नए कलर वेरिएंट पेश किए हैं।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने रेडमी नोट 4 के ब्लू व ब्लैक कलर वेरिएंट को अपने घरेलू बाजार में पेश किया है। कंपनी को उम्मीद है कि नए कलर वेरिएंट से ग्राहकों को एक बार फिर रेडमी नोट 4 में रूचि होगी।  शाओमी रेडमी नोट 4 के नए कलर वेरिएंट के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,800 रुपये) जबकि 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) है।

शाओमी रेडमी नोट 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880एमपी4 जीपीयू है। फोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में आता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »