Xiaomi Redmi Note 4 को मीयूआई 9.5 अपडेट मिलने की खबर

कई यूज़र ने दावा किया है कि शाओमी रेडमी नोट 4 को लेटेस्ट मीयूआई 9.5 स्टेबल बिल्ड मिलना शुरू हो गया है। MIUI 9.5.4.0.NCFMIFA अपडेट का फाइल साइज़ 425 एमबी का है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 मार्च 2018 14:08 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 को लेटेस्ट मीयूआई 9.5 स्टेबल बिल्ड मिलना शुरू
  • अपडेट के बाद रेडमी नोट 4 में कई नए फीचर जुड़ जाएंगे
  • अपडेट का फाइल साइज़ 425 एमबी का है

Xiaomi Redmi Note 4

कई यूज़र ने दावा किया है कि शाओमी रेडमी नोट 4 को लेटेस्ट मीयूआई 9.5 स्टेबल बिल्ड मिलना शुरू हो गया है। MIUI 9.5.4.0.NCFMIFA अपडेट का फाइल साइज़ 425 एमबी का है। अपडेट के बाद रेडमी नोट 4 में कई नए फीचर जुड़ जाएंगे और कई पुरानी कमियां भी दूर हो जाएंगी। गौर करने वाली बात है कि शाओमी ने हाल ही में उन 30 स्मार्टफोन की सूची जारी की थी जिन्हें आने वाले हफ्तों में मीयूआई 9.5 बिल्ड का अपडेट मिलेगा।

जीसीएमअरिना की रिपोर्ट में एक Redmi Note 4 यूज़र के हवाले से बताया गया है कि इस मिड रेंज स्मार्टफोन को लेटेस्ट मीयूआई अपडेट मिला है जो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है। यूज़र द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट को देखकर यही लगता है कि इस सॉफ्टवेयर अपडेट में व्हाट्सऐप में डुअल ऐप्स, ऐप वॉल्ट, होम स्क्रीन फ्रीज़िंग, सिस्टम लॉन्चर बग, स्टेटस बार में मौसम की जानकारी, ऑटोमैटिक अपेडट और यूआई नियंत्रण से संबंधित कमियों को दूर किया गया है। इस अपडेट में लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी शामिल किया गया है।


अभी हफ्ते भर पहले ही शाओमी ने चुनिंदा रेडमी नोट 4 यूज़र के लिए मीयूआई 9.5 का नाइटली बिल्ड जारी किया था। बता दें कि नाइटली बिल्ड चुनिंदा यूज़र को भेजा जाता है, ताकि रोल आउट से पहले फीडबैक लिया जा सके।

हाल ही में शाओमी ने कई स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी करने की बात कही थी। इसमें रेडमी 5, रेडमी 5 प्लस, रेडमी नोट 5, मी मैक्स 2 और अन्य शाओमी स्मार्टफोन शामिल थे। यह अपडेट ओवर द एयर भेजा जाएगा। अगर आप चाहें तो Settings > About phone > System updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, MIUI, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 4
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.