एक करोड़ से ज़्यादा Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन भारत में बिके

Redmi 5A को बीते साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था और बिक्री दिसंबर से शुरू हुई थी। करीब 9 महीने में इस स्मार्टफोन के एक करोड़ से ज़्यादा यूनिट बिक चुके हैं।

एक करोड़ से ज़्यादा Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन भारत में बिके

Xiaomi Redmi 5A की कीमत 5,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है शाओमी रेडमी 5ए में
  • क्वालकॉम 425 प्रोसेसर से लैस है Xiaomi Redmi 5A
  • Xiaomi Redmi 5A का अपग्रेड है Xiaomi Redmi 6A
विज्ञापन
इस साल मार्च महीने में ही शाओमी इंडिया ने जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में अपने Xiaomi Redmi 5A हैंडसेट के 50 लाख यूनिट बेचने में सफल रही है। इस घोषणा के करीब 6 महीने बाद ही कंपनी ने ताज़ा जानकारी दी है कि अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन बेचे जा चुके हैं। याद रहे कि Redmi 5A को बीते साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था और बिक्री दिसंबर से शुरू हुई थी। Xiaomi लॉन्च के बाद करीब 9 महीने में 1 करोड़ Redmi 5A हैंडसेट बेचने में सफल रही है। कंपनी का दावा है कि रेडमी 5ए की सेल से जुड़ा यह आंकड़ा एक किस्म का कीर्तिमान है। भारतीय मार्केट में किसी भी स्मार्टफोन के 1 करोड़ यूनिट इतने कम वक्त में नहीं बिके हैं।

Xiaomi Redmi 5A के 2 जीबी रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये में बेचा जाता है। वहीं, इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। यह फोन ब्लू, डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में आता है। यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और Mi.com पर मिलता है। यह फोन आज भी फ्लैश सेल में ही बिकता है। याद रहे कि लॉन्च के वक्त इसके 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये थी जिसका फायदा इसकी सेल को हुआ है। हालांकि, मार्च 2018 में हैंडसेट की कीमत बढ़कर 5,999 रुपये हो गई।

मार्केट में अभी भी इस फोन के ग्राहक हैं। इस बीच कंपनी ने इस फोन के अपग्रेड Redmi 6A को लॉन्च कर दिया है। इसके 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये में बेचा जाता है। इस फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 6,999 रुपये है।


Xiaomi Redmi 5A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। (पढ़ें रिव्यू)

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »