Xiaomi Redmi 5 और Redmi Note 5 में कौन सा स्मार्टफोन है ज़्यादा फायदे का सौदा...

रेडमी नोट 5 और रेडमी 5 दिखने में एक जैसे लगते हैं। टॉप मॉडल की कीमत में भी बहुत ज़्यादा फर्क नहीं है। ऐसे में किसी एक फोन को चुनने में मदद करेगी ये जानकारियां।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2018 18:47 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी, भारत की टॉप स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है
  • रेडमी 5 और रेडमी नोट 5 के टॉप मॉडल की कीमत में भी बहुत ज़्यादा फर्क नहीं
  • रेडमी नोट 5 को चीन में रेडमी 5 प्लस के नाम से जाना जाता है
शाओमी, भारत की टॉप स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है। उसने यह ताज मार्केट में कई बजट स्मार्टफोन पेश करके हासिल किया है। इस वज़ह से एक ही कीमत में कंपनी के कई हैंडसेट मिल जाते हैं। कई वेरिएंट में तो मात्र 1,000 रुपये का फर्क है। रेडमी 5 और रेडमी नोट 5 के टॉप मॉडल की कीमत में भी बहुत ज़्यादा फर्क नहीं है। सच तो यह है कि रेडमी नोट 5 को चीन में रेडमी 5 प्लस के नाम से जाना जाता है, क्योंकि दोनों फोन एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। अगर आपको इनमें से किसी एक फोन को खरीदना है और फैसला नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपकी सेवा में हाज़िर हैं...

सबसे पहले हम यही कहेंगे कि रेडमी नोट 5 और रेडमी 5 दिखने में एक जैसे लगते हैं। कई लोग तो दोनों के बीच का अंतर नहीं बता सकेंगे। Redmi Note 5 ज़्यादा बड़ा है। यह 5.99 इंच के 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ आता है। Redmi 5 में आपको 5.7 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा। रिजॉल्यूशन भी अलग है। रेडमी 5 की स्क्रीन एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली है और रेडमी नोट 5 की फुल-एचडी+। दोनों ही फोन को इस्तेमाल करने के बाद हम यही कहेंगे कि रेडमी नोट 5 का पैनल रेडमी 5 से थोड़ा बेहतर है।
Advertisement


दोनों ही फोन पीछे से भी दिखने में एक जैसे ही हैं। दोनों में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अंतर की बात करें तो रेडमी 5 में सिंगल एलईडी फ्लैश है और रेडमी नोट 5 में डुअल एलईडी फ्लैश। दोनों ही फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर हैं और ये तेज़ी से काम करते हैं। छोटा होने के कारण रेडमी 5 के फिंगरप्रिंट सेंसर तक पहुंचना आसान है, जबकि रेडमी नोट 5 में आपको अपनी ऊंगलियों को थोड़ा स्ट्रैच करना पड़ेगा।
Advertisement
 
दोनों फोन में बटन की जगह और पोर्ट में कोई अंतर नहीं है। फिज़िकल बटन दायीं तरफ है। वहीं, सिम और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट बायीं तरफ। माइक्रो-यूएसबी पोर्ट निचले हिस्से पर हैं और हेडफोन सॉकेट टॉप पर। दोनों ही फोन इंफ्रारेड एमीटर के साथ आते हैं।

दोनों ही फोन से ली गई तस्वीरें आमतौर पर अच्छी होती हैं। लेकिन कुछ मामूली अंतर भी हैं। लैंडस्केप शॉट लेते वक्त हमने पाया कि रेडमी नोट 5 ने थोड़े बेहतर शॉट लिए, जबकि रेडमी 5 की तस्वीरों में कलर उतने सटीक नहीं थे। मैक्रोज़ शॉट में दोनों स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस एक जैसी है, उनमें अंतर खोज पाना मुश्किल है। कम रोशनी में भी आउटपुट लगभग एक जैसी है, लेकिन हमने पाया कि रेडमी नोट 5 ने रेडमी 5 से ज़्यादा बेहतर परफॉर्मेंस दी।
Advertisement


स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो आप पाएंगे कि हार्डवेयर के मामले में बहुत अंतर हैं। Redmi Note 5 में भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दूसरी तरफ, रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। आपके पास 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज में से चुनने का विकल्प है।
Advertisement

दोनों ही फोन में आपको एक जैसा सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा। दोनों हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई 9.2 पर काम करते हैं। दोनों में किसी भी फोन को चुनें, यूज़र इंटरफेस का अनुभव एक जैसा ही रहेगा। हालांकि, हमें दोनों ही फोन की परफॉर्मेंस में अंतर ज़रूर नज़र आया। चाहे ऐप लोड हो रहा है या आप मेन्यू में नेविगेट कर रहे हों, Redmi Note 5, Redmi 5 की तुलना में ज़्यादा तेजी से काम करता है। अंतर बहुत ज़्यादा नहीं है। लेकिन दोनों फोन को अगल-बगल में रखकर एक साथ इस्तेमाल करने के बाद आपको भी ऐसा ही एहसास होगा।
Advertisement


बैटरी लाइफ की बात करें तो फर्क बहुत ज़्यादा है। बड़ी बॉडी, रेडमी नोट 5 के पक्ष में जाती है। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। वहीं, रेडमी 5 3300 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। अंतर भी साफ है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में रेडमी नोट 5 की बैटरी 15 घंटे 10 मिनट तक चली, जबकि रेडमी 5 ने 13 घंटे 36 मिनट में दम तोड़ दिया।

अगर आप दोनों फोन को लेकर असमंजस की स्थिति में है तो इन बातों पर गौर करें। दोनों ही फोन एक-दूसरे के जितना ही खूबसूरत हैं और सॉफ्टवेयर में भी कोई अंतर नहीं है। तेज़ प्रोसेसर, बड़ी, बेहतर व ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन और दमदार बैटरी रेडमी नोट 5 के पक्ष में जाती है। यह देखते हुए कि दोनों फोन के एक जैसे ही वेरिएंट की कीमत में मात्र 1,000 रुपये का फर्क है, रेडमी नोट 5 जीत जाता है। वैसे, सबकुछ आपके बजट पर निर्भऱ है।
 
रेडमी 5 बनाम रेडमी नोट 5

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.70 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3300 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.2एंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.705.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
282403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 450क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
एलईडीएलईडी

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9.2.7MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हांनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहीं
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.