शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की तस्वीरें लॉन्च से पहले जारी

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन गुरुवार को चीन में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले, शाओमी ग्लोबल के प्रवक्त डोनोवैन सूंग ने ट्विटर पर चार तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों से फोन के डिज़ाइन और लुक के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है।

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की तस्वीरें लॉन्च से पहले जारी
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन 7 दिसंबर को चीन में लॉन्च होंगे
  • दोनों स्मार्टफोन में 18:9 रेशियो वाला डिस्प्ले हो सकता है
  • फोन में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन नहीं होंगे, फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पर होगा
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन गुरुवार को चीन में लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले, शाओमी ग्लोबल के प्रवक्त डोनोवैन सूंग ने ट्विटर पर चार तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों से फोन के डिज़ाइन और लुक के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है। रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले देखा जा सकता है। फोन में कोई हार्डवेयर कैपेसिटिव बटन नहीं हैं। रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। याद दिला दें कि, पिछले हफ्ते रेडमी 5 को चीन की टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया था। और अगर लिस्टिंग सही है तो हमें स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन पहले से पता हैं। फोन की कीमत की जानकारी भी एक अलग रिपोर्ट में सामने आ चुकी है।

अपनी ट्विटर पोस्ट में सूंग ने कहा, ''क्या सभी लोग नए रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन के लिए तैयार हैं? हम चीन में 7 दिसंबर को ये दो नए डिवाइस लॉन्च कर रहे हैं। इनकी एक झलक यहां देखें!'' जैसा कि हमने बताया कि सूंग द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में स्मार्टफोन को हर तरफ़ से देखा जा सकता है। और फोन में 18:9 डिस्प्ले देखा जा सकता है। इसके अलावा नेविगेशन के लिए कैपेसिटिव नेविगेशन हार्डवेयर बटन भी नहीं दिए गए हैं। वहीं फोन में फ्लैश मॉड्यूल के नीचे रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है।

इन दोनों डिवाइस को देखने पर डिज़ाइन संबंधी कोई फर्क नहीं दिख रहा है। लेकिन, इनके स्पेसिफिकेशन में अंतर होने की उम्मीद है।
 
xiaomi

जैसा कि हमने बताया, पिछले हफ्ते लॉन्च के ऐलान के सा ही शाओमी रेडमी 5 को चीनी टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशन अथॉरिटी, टीना पर लिस्ट किए जाने की ख़बरें भी आई थीं। इस हैंडसेट में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होगा।

टीना लिस्टिंग से यह भी खुलासा होता है कि आने वाले रेडमी 5 में एक 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर पर चलने वाला प्रोसेसर होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 450 या स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर हो सकता है। लेकिन स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने की उम्मीद कम है क्योंकि रेडमी 4 में एक स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है और कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 400 सीरीज़ वाला ही कोई प्रोसेसर दे सकती है।

कथित रेडमी 5 की टीना लिस्टिंग से फोन को 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है। स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाने जा सकने की ख़बरें हहैं। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिसट किया गया है, जबकि रेडमी 4 में 4100 एमएएच बैटरी दी गई है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मीयूआई 9 बिल्ड के साथ आने का खुलासा हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर देखा जा सकता है।  

वहीं पिछली लीक की बात करें तो रेडमी 5 प्लस में स्नैपड्रैगन 625 या स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन को 4000 एमएएच बैटरी के साथ अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 7 दिसंबर के लॉन्च इवेंट में बहुत ज़्यादा समय बाकी नहीं है और शाओमी द्वारा इवेंट में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के बारे में जल्द और जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

स्लैशलीक्स ने भी रेडमी 5 की लिस्टिंग की जानकारी दी है। और इससे लीक तस्वीरों व स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। फोन की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) हो सकती है और दावा कि रेडमी 5 की पहली सेल 10 दिसंबर को होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »