• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Redmi 5 Plus की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे के साथ फुलस्क्रीन डिस्प्ले की मिली झलक

Xiaomi Redmi 5 Plus की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे के साथ फुलस्क्रीन डिस्प्ले की मिली झलक

जियोनी और वनप्लस के बाद शाओमी द्वारा बेहद ही पतले बेज़ल वाले एक नए हैंडसेट पर काम करने की चर्चा है। इस हैंडसेट को शाओमी रेडमी 5 प्लस के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, इंटरनेट पर एक नए हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर सामने आई है जो डुअल कैमरा सेटअप वाले इस नए फोन के लॉन्च की ओर इशारा करता है।

Xiaomi Redmi 5 Plus की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरे के साथ फुलस्क्रीन डिस्प्ले की मिली झलक
ख़ास बातें
  • इंटरनेट पर एक नए हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर सामने आई है
  • एक वीबो यूज़र ने लीक हुई तस्वीर को साझा किया है
  • तस्वीर से Xiaomi Redmi 5 Plus का डिज़ाइन सार्वजनिक हो गया
विज्ञापन
जियोनी और वनप्लस के बाद शाओमी द्वारा बेहद ही पतले बेज़ल वाले एक नए हैंडसेट पर काम करने की चर्चा है। इस हैंडसेट को शाओमी रेडमी 5 प्लस के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, इंटरनेट पर एक नए हैंडसेट की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर सामने आई है जो डुअल कैमरा सेटअप वाले इस नए फोन के लॉन्च की ओर इशारा करता है।

एक वीबो यूज़र ने लीक हुई तस्वीर को साझा किया है। इसकी जानकारी गिज़चाइना ने दी। तस्वीर से Xiaomi Redmi 5 Plus का डिज़ाइन सार्वजनिक हो गया है। तस्वीर में स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर दो कैमरा सेंसर नज़र आ रहे हैं। इसके साथ फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। अब तक लॉन्च नहीं किए गए इस रेडमी स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल की तस्वीर से यह साफ है कि फोन में बेहद ही पतले बेज़ल होंगे।

आधुनिक डिस्प्ले के अलावा शाओमी रेडमी 5 प्लस के फ्रंट पैनल पर ईयरपीस और सेल्फी के लिए एक सेंसर को जगह मिली है। लीक हुई तस्वीर से हमें शाओमी हैंडसेट में मौज़ूद होने वाले एंड्रॉयड वर्ज़न का नहीं पता चल पाया है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन आउट ऑफ बॉक्स मीयूआई 9 पर चलेगा।

अगर हम डिस्प्ले और दो कैमरा सेंसर को नज़रअंदाज़ करें तो ऐसा लगता है कि शाओमी रेडमी 5 प्लस का डिज़ाइन Redmi 4, Redmi Note 4 और Mi Max 2 वाला ही है। स्मार्टफोन में मेटल बॉडी होगी और रंगों के भी कई विकल्प होंगे।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 प्लस में स्नैपड्रैगन 625 या स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगी। वहीं, बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 रहने की उम्मीद है।

अगर Xiaomi Redmi 5 Plus जल्द ही लॉन्च होता है कि मार्केट में LG Q6 और Samsung On Max को जबरदस्त चुनौती मिलेगी। दोनों ही फोन पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 5 Plus, Xiaomi Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »