Xiaomi Redmi 5, Redmi 5 Plus की कीमत का खुलासा

रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की लॉन्च तारीख नजदीक आने के कारण शाओमी इन हैंडसेट की जमकर मार्केटिंग कर रही है। लेकिन कंपनी ने कभी भी इन हैंडसेट की कीमत की ओर कोई इशारा नहीं किया है। इस बीच एक रिपोर्ट में Xiaomi Redmi 5 की कीमत के बारे में दावा किया गया है।

Xiaomi Redmi 5, Redmi 5 Plus की कीमत का खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199.99 डॉलर
  • शाओमी रेडमी 5 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 249.99 डॉलर
  • दोनों ही फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पिंक रंग में आएंगे
विज्ञापन
रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस की लॉन्च तारीख नजदीक आने के कारण शाओमी इन हैंडसेट की जमकर मार्केटिंग कर रही है। लेकिन कंपनी ने कभी भी इन हैंडसेट की कीमत की ओर कोई इशारा नहीं किया है। इस बीच एक रिपोर्ट में Xiaomi Redmi 5 की कीमत के बारे में दावा किया गया है। इन दोनों हैंडसेट के अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा पहले ही हो चुका है। वहीं, आधिकारिक टीज़र से हमें इन हैंडसेट के डिजाइन का झलक मिल चुकी है। ये भी पतले किनारे से लैस डिस्प्ले वाले हैंडसेट होंगे जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएंगे। पहली सेल 10 दिसंबर को आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

Xiaomi Redmi 5 की कीमत
अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 12,900 रुपये) होगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी 5 की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 13,600 रुपये) होने की उम्मीद है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि शाओमी रेडमी 5 प्लस के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 249.99 डॉलर (करीब 16,120 रुपये) होगी। दोनों ही फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और पिंक रंग में आएंगे। शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनावन सुंग द्वारा साझा की गई आधिकारिक तस्वीर में फोन ब्लैक, ब्लू और पिंक रंग में नज़र आए थे। वहीं, वीडियो टीज़र में गोल्ड कलर वेरिएंट की झलक मिली है।
 
Xiaomi

AliExpress की लिस्टिंग में विक्रेता का नाम शाओमी ऑनलाइन स्टोर है। यह भी बताया गया है कि ये प्रोडक्ट प्री-सेल स्टेज के हैं। इसका मतलब है कि लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन बदले जा सकते हैं। वैसे, हम आपको कीमत पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

कुछ दिन पहले टीना लिस्टिंग से शाओमी रेडमी 5 के अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। पता चला था कि इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे-  2 जीबी/ 16 जीबी, 3 जीबी/ 32 जीबी और 4 जीबी/ 64 जीबी। 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद रहेगा। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी रेडमी 4 की 4100 एमएएच की बैटरी की तुलना में यह काफी छोटा है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »