Xiaomi Redmi 5 आ रहा है भारत, 14 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

शाओमी के अगले स्मार्टफोन के लिए हो जाइए तैयार। यह 2018 में भारतीय मार्केट में कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। दरअसल, शाओमी इंडिया 14 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके लिया उसने मीडिया को इनवाइट भेजा है।

Xiaomi Redmi 5 आ रहा है भारत, 14 फरवरी को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया 14 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • इनवाइट में '5' लोगो का इस्तेमाल हुआ है जो शाओमी रेडमी 5 की ओर है इशारा
  • साफ नहीं है कि भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी 5 प्लस लॉन्च होगा या नहीं
विज्ञापन
शाओमी के अगले स्मार्टफोन के लिए हो जाइए तैयार। यह 2018 में भारतीय मार्केट में कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। दरअसल, शाओमी इंडिया 14 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसके लिया उसने मीडिया को इनवाइट भेजा है। इनवाइट में बडे़ '5' लोगो का इस्तेमाल हुआ है। लोगो से यह तो साफ हो गया है कि यह शाओमी रेडमी 5 बजट स्मार्टफोन है जिससे 14 फरवरी को पर्दा उठा लिया जाएगा। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि भारतीय मार्केट में शाओमी रेडमी 5 प्लस लॉन्च होगा या नहीं।

जैसा कि हमने आपको बताया, Xiaomi 14 फरवरी को रेडमी 5 स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। हम भारत में इस फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इस फोन को चीनी मार्केट में बीते साल दिसंबर में ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू, और रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया था। शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,100 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 9,100 रुपये) है। पिछले महीने इस फोन का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट आया था। इसकी कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,200 रुपये) है। शाओमी रेडमी 5 प्लस का 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज 999 चीनी युआन (करीब 10,200 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,299 चीनी युआन (करीब 13,200 रुपये) में मिलेगा। भारत में इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के सभी स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है जबकि रेडमी 5 प्लस में एक 5.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में एक स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है जबकि रेडमी 5 प्लस में एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रेडमी 5 में 2 जीबी व 3 जीबी रैम जबकि रेडमी 5 प्लस में 3 जीबी रैम व 4 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।

दोनों स्मार्टफोन में एक जैसा कैमरा सेटअप है। रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी फोन में ब्यूटीफाई 3.0 ऐप की जोर देकर तारीफ़ कर रही है। इसके जरिए पोर्ट्रेट इमेज को बेहतर करने का दावा किया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो, शाओमी रेडमी 5 में 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 प्लस में 32 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है और एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी है। रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »