• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन लीक, मी नोट 2 के लॉन्च की तारीख का खुलासा

शाओमी रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन लीक, मी नोट 2 के लॉन्च की तारीख का खुलासा

शाओमी रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन लीक, मी नोट 2 के लॉन्च की तारीख का खुलासा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 को 14 या 24 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • मी नोट 2 में एक डुअल एज डिस्प्ले और डुअल कैमरा हो सकता है
  • रेडमी नोट 4 को सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है
विज्ञापन
पिछले महीने ही शाओमी ने रेडमी नोट 4 को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया। शाओमी रेडमी 4 के भी इसी फोन के साथ लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब, रेडमी 4 स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। इसके अलावा मी नोट 2 को भी शुक्रवार को लॉन्च किया जा सकता है लेकिन नए लीक से इस फोन के 14 या 24 सितंबर को लॉन्च करने के संकेत मिलते हैं।

सबसे पहले बात करें रेडमी 4 की तो इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 201606 नाम से लिस्ट किया गया है। यह फोन गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। काफी हद तक यह रेडमी नोट 4 जैसा दिखता है। फोन में 5 इंच फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इससे पहले आई रिपोर्ट में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ था।

रेडमी 4 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी होगी। इस फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। लिस्टिंग में दी गई तस्वीर से फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का पता चलता है। पिछली रिपोर्ट में रेडमी 4 के 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) में आने का दावा किया गया था।

अब बात मी नोट 2 की, एंड्रॉयडप्योर ने लॉन्च की तारीख को लेकर दो अलग-अलग लीक की खबरें दी हैं। वीबो से मिली पहली लीक के मुताबिक, मी नोट को 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। जबकि प्रोमो पोस्टर के रूप में मिली एक लीक में इस फोन के 24 सितंबर को लॉन्च होने का दावा किया गया है। फिलहाल किस तारीख पर भरोसा करें, यह थोड़ा मुश्किल है। लेकिन 24 सितंबर को शनिवार है और शाओमी शायद ही मी नोट 2 को सप्ताहांत में लॉन्च करे। इससे लगता है कि शाओमी मी नोट 2 को 14 सितंबर को लॉन्च करेगी और यह बाजार में 24 सितंबर से उपलब्ध होगा। हालांकि यह सब अभी अनुमान ही है और कोई आधिकारिक जानकारी मिलने तक इन पर पूरी तरह भरोसा करना गलत होगा।
 

इससे पहले आई लीक और खबरों में मी नोट 2 के एक डुअल-एज स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ था। इस फोन को मेटल बॉडी के साथ 5.5 इंच ओलेड स्क्रीन में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। इस फोनमें स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3600 एमएएच बैटरी, दो स्पीकर ग्रिल और फ्रंट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। 64 जीबी वेरिएंट को 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट को 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, Xiaomi Redmi 4, Xiami mi note 2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »