शाओमी रेडमी 4 और मी नोट 2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन व लॉन्च की तारीख लीक

शाओमी रेडमी 4 और मी नोट 2 की कीमत, स्पेसिफिकेशन व लॉन्च की तारीख लीक
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 के दो वेरिएंट होने का खुलासा
  • इस हैंडसेट को 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने के दावे किए गए हैं
  • शाओमी मी नोट 2 को 5 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले ही शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट की तस्वीरें लीक हुईं थी। इस दौरान शाओमी रेडमी 3 के इस कथित अपग्रेडेड हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए थे।

अब इस हैंडसेट के एक और वेरिएंट का पता चला है। दरअसल, इस हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जिससे नई जानकारियां सामने आई हैं। पुरानी रिपोर्ट से उलट रेडमी 4 को गीकबेंच साइट पर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया है। पहले हीलियो एक्स20 प्रोसेसर होने का पता चला था। लिस्ट किए गए वेरिएंट में 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो है।

एक अलग रिपोर्ट में भी इन स्पेसिफिकेशन की पुष्टि की गई है व साथ में कुछ और जानकारियां दी गई हैं।

पता चला है कि रेडमी 4 में 5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। इसमें मेटल इंजेक्शन बॉडी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4100 एमएएच की बैटरी होगी। बैटरी फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करेगी। इस हैंडसेट को 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने के दावे किए गए हैं। दावा किया गया है कि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) में मिलेगा।

दूसरी तरफ, शाओमी मी नोट 2 को 5 सितंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 चिपेसट होगा।

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मी नोट 2 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

चीन के एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया था कि शाओमी मी नोट 2 के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी। टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 4, Xiaomi Mi Note 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »