Xiaomi Redmi 4 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 30 दिन में 10 लाख हैंडसेट बेचने का दावा

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले महीने ही भारत में अपने Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मंगलवार को कंपनी ने ऐलान किया कि वह भारत में अब तक 10 लाख से ज़्यादा शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट बेचने में कामयाब रही है।

Xiaomi Redmi 4 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 30 दिन में 10 लाख हैंडसेट बेचने का दावा
ख़ास बातें
  • पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुआ था Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन
  • तीन वेरिएंट वाले इस हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • स्मार्टफोन की पहली सेल 23 मई को आयोजित हुई थी
विज्ञापन
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले महीने ही भारत में अपने Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। मंगलवार को कंपनी ने ऐलान किया कि वह भारत में अब तक 10 लाख से ज़्यादा शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट बेचने में कामयाब रही है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन की पहली सेल 23 मई को मीडॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर आयोजित की गई थी। आंकड़ों को देखकर यही कहा जा सकता है कि शाओमी रेडमी 4 ने सेल के मामले में शाओमी रेडमी नोट 4 को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, इस हैंडसेट के 10 लाख यूनिट बेचने में कंपनी को 45 दिन का वक्त लगा था।

23 मई को आयोजित पहली सेल में अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए थे। पिछले महीने ही कंपनी ने जानकारी दी थी कि इस उसने भारत में अब तक 40 लाख से ज्यादा शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बेचे हैं। दावा किया गया है कि लॉन्च किए जाने के 9 महीने के अंदर यह भारत में सबसे ज़्यादा ऑनलाइन बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है। बता दें कि शाओमी रेडमी 4 कंपनी के लोकप्रिय रेडमी 3एस का अपग्रेड है।

Xiaomi Redmi 4 की भारत में कीमत

मई महीने में Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट पेश किए गए थे। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।


Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 4 Sale, Xiaomi Redmi 4 Sales Record
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »