• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी 4 भारत में लॉन्च, इसमें है 4100 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा

शाओमी रेडमी 4 भारत में लॉन्च, इसमें है 4100 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक बार फिर नए हैंडसेट के साथ लौट आई है। इस बार कंपनी ने अपनी रेडमी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4 भारत में लॉन्च किया है। शाओमी रेडमी 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं।

शाओमी रेडमी 4 भारत में लॉन्च, इसमें है 4100 एमएएच की बैटरी और 13 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से है लैस
  • शाओमी रेडमी 4 के तीन वेरिएंट भारत में हुए हैं लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक बार फिर नए हैंडसेट के साथ लौट आई है। इस बार कंपनी ने अपनी रेडमी सीरीज़ का नया स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4 भारत में लॉन्च किया है। शाओमी रेडमी 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत  6,999 रुपये होगी। वहीं, बाकी दो वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले हैं। इनकी कीमत क्रमशः 8,999 और 10,999 रुपये है। भारत में लॉन्च किए गए शाओमी रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करने पर हमें पता चलता है कि यह चीन में शाओमी रेडमी 4एक्स के नाम से लॉन्च हुआ था।

शाओमी रेडमी 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात शाओमी रेडमी 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत
4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »