शाओमी रेडमी 4 आज हो सकता है भारत में लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी मंगलवार को भारत में नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है जो 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2017 08:12 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 पिछले साल चीन में हुआ था लॉन्च
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • रेडमी 4 के लॉन्च इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी मंगलवार को भारत में नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है जो 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इवेंट में शाओमी रेडमी 4 से पर्दा उठाया जाएगा और हमें पहले से पता है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के लॉन्च इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दूसरी तरफ, अमेज़न इंडिया ने स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं।
Advertisement

याद रहे कि शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किए गए थे। चीनी मार्केट में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम की कीमत क्रमशः 699 चीनी युआन (करीब 6,900 रुपये) और 899 चीनी युआन (8,900 रुपये) है। शाओमी ने कुछ महीने पहले ही जानकारी दी थी कि भारतीय मार्केट में जल्द ही शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के अपग्रेड को उतारा जाएगा। ऐसे में शाओमी रेडमी 4 के लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल लगती है। रेडमी 4 के साथ, शाओमी रेडमी 4 प्राइम स्मार्टफोन को भी देश में लॉन्च कर सकती है।

शाओमी रेडमी 4 और शाओमी रेडमी 4 प्राइम के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन से लैस है। फोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले और हाइब्रिड सिम स्लॉट व रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं। लेकिन इनके मुख्य स्पेसिफिकेशन जैसे डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, मेमोरी, प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज में मुख्य फर्क है। स्मार्टफोन मीयूआई 8 पर चलते हैं जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। दोनों फोन गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। रेडमी 4 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इसमें अपर्चर एफ/2.2, 5 लेंस सिस्टम, पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 4 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रेडमी 4 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है।
Advertisement

वहीं रेडमी 4 प्राइम में 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर हैं लेकिन इसके अलावा बाकी सारे स्पेसिफिकेशन रेडमी 4 जैसे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.