Redmi Note 11 और Redmi Note 11S स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही रेडमी फोन काफी हद तक एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। दोनों फोन में 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
पोस्टर के जरिए लॉन्च तारीख की पुष्टि होती है, जिसमें Redmi Note 11 सीरीज़ के डिज़ाइन की भी झलक देखी जा सकती है। यह फोन iPhone 13 सीरीज़ से प्रेरित है, जिसमें फ्लैट मैटल एज और वर्गाकार कॉर्नर देखे जा सकते हैं।
Redmi Note 10 JE फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Redmi Note 8 (2021) फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रेडमी नोट 8 (2020) फोन 3.5mm ऑडियो जैक और एंड्रॉयड 11 के साथ काम करता है।
Redmi Note 8 (2021) के लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर, 4,000एमएएच बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है।
Xiaomi कंपनी Redmi Note 10S और Redmi Watch को भारत में आज वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम कंपनी के यूट्यूब व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा। इवेंट आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। रेडमी नोट 10 इस सीरीज़ का सबसे किफायती विकल्प है।
Redmi AirDots 3 की कीमत 199 चीनी युआन (लगभग 2,200 रुपये) है। ईयरबड्स में QCC3040 चिपसेट मिलता है और यह ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी और aptX अडेप्टिव कोडेक सपोर्ट से लैस है।
Redmi Note 10 सीरीज़ को ग्लोबली 4 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, वो होंगे Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max।
Redmi Note 10 सीरीज़ Redmi Note 9 की सक्सेसर होगी, जिसे भारत में पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। अपने पिछले वर्ज़न की तरह लेटेस्ट सीरीज़ भी मार्च महीने में ही दस्तक देने वाली है। यह सीरीज़ ग्लोबली 4 मार्च को लॉन्च होगी।
Redmi Note 10 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर Xiaomi ने पुष्टि की है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। पुरानी लीक में सामने आया था कि Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होगा।