Xiaomi की Civi 5 Pro के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी

कंपनी के Civi 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 है। इस स्मार्टफोन की 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2025 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Civi 5 Pro को इस महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है

इस स्मार्टफोन में Leica ट्यून्ड रियर कैमरा और दो सेल्फी कैमरा दिए जा सकते हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Civi 5 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले वर्ष मार्च में कंपनी ने Civi 4 Pro को पेश किया था। Civi 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Civi 5 Pro को इस महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh से अधिक की बैटरी दी जा सकती है। Civi 4 Pro में 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। इस टिप्सटर ने कहा है कि Civi 5 Pro में मीडियम साइज OLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Civi 5 Pro में Leica ट्यून्ड रियर कैमरा और दो सेल्फी कैमरा दिए जा सकते हैं। इन कैमरा को लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इसमें 6,000 mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसकी थिकनेस 7 mm की हो सकती है। 

कंपनी के Civi 4 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 है। इस स्मार्टफोन की 4,700 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है। इसमें 6.55 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है। Civi 4 Pro में 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल के दो कैमरा हैं। Xiaomi की Xiaomi 16 को भी लॉन्च करने की योजना है। इस स्मार्टफोन में बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। Xiaomi 16 में कई अपग्रेड हो सकते हैं। इसमें बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। Xiaomi 15 में 6.36 इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन और Xiaomi 15 Pro में 6.73 इंच की स्क्रीन है। कंपनी के नए स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। Xiaomi 16 स्लिम बिल्ड वाला हो सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1236x2750 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.