Xiaomi Mix Fold 4 इस सप्ताह होगा लॉन्च, क्वाड रियर कैमरा

कंपनी ने बताया है कि Mix Fold 4 और Mix Flip को बीजिंग के Changping में कंपनी की स्मार्ट फैक्टरी में बनाया जाएगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 18:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इसके साथ Redmi K70 Ultra को भी 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • Mix Fold 4 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 4 इस सप्ताह लॉन्च किया गया है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। यह Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

शाओमी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया है कि Mix Fold 4 को 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें Leica Summilux क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इसमें दो टेलीफोटो डुअल मैक्रो कैमरा 5X पेरिस्कोप यूनिट के साथ हैं। इसके साथ Redmi K70 Ultra को भी 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Mix Fold 4 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। 

कंपनी ने बताया है कि Mix Fold 4 और Mix Flip को बीजिंग के Changping में कंपनी की स्मार्ट फैक्टरी में बनाया जाएगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी सालाना लगभग एक करोड़ स्मार्टफोन्स बनाने की है। हाल ही में टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में  Mix Fold 4 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस को लीक किया था। इसमें कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें चार Leica ब्रांडेड कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी के Mix Fold 3 में Snapdragon 8 Gen 2 था। 

इस टिप्सटर का दावा है कि Mix Fold 4 में 5,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। ये डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप के हैं और इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Xiaomi 14 सीरीज लॉन्च की थी। शाओमी ऐसे प्राइस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है जिसमें पहले इसकी मौजूदगी नहीं थी। इसकी लगभग 50,000 रुपये के प्राइस में एक स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Xiaomi के CMO, Anuj Sharma ने Gadgets 360 के साथ बातचीत में बताया था कि नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro+ 5G और Xiaomi 14 के बीच अंतर को घटाएगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च, Free मिल रहा 1499 रुपये का नेकबैंड, जानें डिटेल
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  7. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  10. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  11. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  4. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  5. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  7. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  8. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  9. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  10. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.