Xiaomi Mix Flip 2 के कैमरा डिटेल्स लीक, 5700mAh बैटरी से होगा लैस!

फोन में OV8000 50MP मेन सेंसर आ सकता है।

Xiaomi Mix Flip 2 के कैमरा डिटेल्स लीक, 5700mAh बैटरी से होगा लैस!

Xiaomi Mix Flip 2 इससे पहले आए Xiaomi Mix Flip (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Flip 2 में वही कैमरा सेटअप हो सकता है जो पुराने मॉडल में था।
  • फोन में OV8000 50MP मेन सेंसर होगा।
  • फोन में आने वाला कैमरा यूजर्स को निराश कर सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi अपने नए फ्लिप फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Flip 2 पर कथित रूप से काम कर रही है। इस फोन को हाल ही में EEC सर्टीफिकेशन पर देखा गया था जिसके माध्यम से फोन के बारे में कुछ अहम जानकारी निकल कर सामने आई थी। यह इससे पहले आए Xiaomi Mix Flip का सक्सेसर होगा। Mix Flip को कंपनी ने जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। अब सक्सेसर मॉडल Mix Flip 2 के बारे में एक और लीक सामने आया है जिसमें इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिलती है। 

Xiaomi Mix Flip 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। कहा गया है कि पुराने मॉडल से तुलना करें तो फोन में आने वाला कैमरा यूजर्स को निराश कर सकता है। XiaomiTime की रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Mix Flip 2 वही कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जो पुराने मॉडल में था। फोन में OV8000 50MP मेन सेंसर होगा। फ्रंट में यह 32MP OV32B40 सेंसर से लैस होगा। कयास है कि कंपनी 50MP टेलीफोटो कैमरा इस फोन से नदारद रखेगी। 

इसके अलावा, Weibo पर टिप्स्टर एक्सपीरियंस मोर की ओर से कुछ कैमरा डिटेल्स का खुलासा हाल ही में किया गया था। टिप्स्टर की जानकारी भी ऊपर दी गई जानकारी से मेल खाती नजर आती है। इसके अलावा फोन में IPX8 रेटिंग आने की भी संभावना है। साथ फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। फोन में 5700mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

हालिया रिपोर्ट की बात करें तो फोन EEC सर्टीफिकेशन में नजर आ चुका है। यूरोप की इस सर्टीफिकेशन में फोन का दिखना बताता है कि यह यूरोपीयन मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। यानी फोन का ग्लोबल लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नम्बर 2505APX7BG मेंशन किया गया है। फोन इससे पहले चाइनीज सर्टीफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है जिसमें इसका मॉडल नम्बर 2505APX7BC नजर आ चुका है। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। फोन मई 2025 में लॉन्च हो सकता है। फ्लिप स्मार्टफोन्स के सेग्मेंट में कंपनी का मुकाबला Samsung, Motorola, जैसे दिग्गजों से है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT में अब चुटकी में खोजें मनपसंद कंटेंट, आया Tubi ऐप, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
  3. Ai+ ने पहली कैमरा और सिम वाली स्मार्टवॉच RotateCam 4G की लॉन्च, फोन की नहीं पड़ेगी जरूरत
  4. Disney में फिर होगी बड़ी छंटनी! इतने कर्मचारियों पर लटकी तलवार
  5. Ai+ Nova Flip vs Infinix ZERO Flip 5G vs Tecno Phantom V Flip 5G: जानें कौन सा फ्लिप फोन है बेस्ट
  6. Lava Agni 4 पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता हुआ 50MP कैमरा वाला फोन
  7. Royal Enfield ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6, जानें प्राइस, रेंज
  8. TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
  9. OnePlus ने इंडिया में लॉन्च किया 100W GaN चार्जर, 2 डिवाइस को करेगा एक साथ चार्ज
  10. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन C100 4G, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »