Xiaomi जल्द Xiaomi Mix Flip 2 के साथ नया फ्लिप फोन लेकर आने वाला है। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Mix Flip 2 को 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना है जो कि अप्रैल और जून के बीच रखा गया है। हालांकि, अपने पिछले पैटर्न के हिसाब से यह ग्लोबल स्तर पर रिलीज होने की उम्मीद है।
Xiaomi Mix Flip 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। कहा गया है कि पुराने मॉडल से तुलना करें तो फोन में आने वाला कैमरा यूजर्स को निराश कर सकता है। Xiaomi Mix Flip 2 में वही कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जो पुराने मॉडल में था। फोन में OV8000 50MP मेन सेंसर होगा। फ्रंट में यह 32MP OV32B40 सेंसर से लैस होगा। कंपनी 50MP टेलीफोटो कैमरा नदारद रख सकती है।
Xiaomi Mix Flip 2 कंपनी का अगला फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। फोन का ग्लोबल मॉडल EEC सर्टीफिकेशन में दिखा है। फोन इससे पहले चाइनीज सर्टीफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है। फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। लेकिन EEC सर्टीफिकेशन में फोन का दिखना बताता है कि यह यूरोप समेत ग्लोबल मार्केट में मई 2025 तक दस्तक दे सकता है।