शाओमी एमआई नोट 2 में होगा 3डी टच डिस्प्ले और 4 जीबी रैमः रिपोर्ट

शाओमी एमआई नोट 2 में होगा 3डी टच डिस्प्ले और 4 जीबी रैमः रिपोर्ट
विज्ञापन
खबर है कि शाओमी सेकेंड जेनरेशन एमआई नोट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की यह कंपनी अपने एमआई नोट 2 डिवाइस में सैमसंग द्वारा निर्मित एमोलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

अब नई जानकारी शाओमी एमआई नोट 2 की कीमत को लेकर सामने आई है। इसके अलावा यह भी खुलासा हुआ है कि शाओमी एमआई नोट 2 भी फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस की तरह शानदार स्पेसिफिकेशन से लैस होगा। एक टिप्सटर ने अपने वीबो अकाउंट पर दावा किया कि एमआई नोट 2 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) होगी जो एमआई नोट की तुलना में ज्यादा है। याद दिला दें कि शाओमी एमआई नोट फैबलेट को जनवरी 2015 में 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 16 जीबी मॉडल की थी। वहीं, 64 जीबी मॉडल 2,799 रुपये (करीब 27,900 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।

एमआई नोट 2 के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। इसमें स्नपैड्रैगन 820 या 823 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। संभव है कि एमआई नोट 2 के भी एमआई नोट और एमआई नोट प्रो की तरह दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। लीक हुए अन्य स्पेसिफिकेशन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 3600 एमएएच की बैटरी है। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि यह फैबलेट 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ भी आएगा। 3डी टच से प्रेरित प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले इसकी अहम खासियतों में से होगा।

हालांकि, इन सारी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि शाओमी ने इस हफ्ते ही चीन में अपने रेडमी 3 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट रेडमी नोट 'प्रो' लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »