शाओमी मी मिक्स ईवो स्मार्टफोन के बारे में पता चला

शाओमी मी मिक्स ईवो स्मार्टफोन के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स ईवो को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया
  • समें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है
  • लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा
विज्ञापन
शाओमी के नए स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स ईवो को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग के आधार पर कहा जा सकता है कि यह एक प्रीमियम फ़ीचर वाला हैंडसेट है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी मिक्स ईवो में क्वालकॉम एमएसएम8998 (स्नैपड्रैगन 835) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। लिस्टिंग से पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। हैंडसेट में दिए गए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.9 गीगाहर्ट्ज़ होगी।

लिस्टिंग से बहुत ज़्यादा तो नहीं पता चल पाया है, लेकिन नाम को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कंपनी बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस शाओमी मी मिक्स का एक वेरिएंट है। लिस्टिंग के बारे में जानकारी जीएसएमअरिना द्वारा दी गई है।

बता दें कि चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट पेश किए गए थे- 4 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) है और 6 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज (गोल्ड ट्रिम रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर) 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है।

शाओमी मी मिक्स की सबसे अहम खासियत बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसके साथ टॉप पर कर्व्ड एज भी दिए गए हैं। इसकी बॉडी सेरामिक की है। अन्य खासियतों में सेरामिक ईयरपीस स्पीकर व अल्ट्रासोनिक प्रोक्सिमिटी सेंसर हैं। कंपनी का कहना है कि इसके फ्रंट कैमरे का मॉड्यूल आम सेंसर से 50 फीसदी छोटा है। यह फोन के टॉप में दायें किनारे पर है।

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाले मी मिक्स में 6.4 इंच का 1080x2040 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 362 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। इसके साथ आपके पास 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। शाओमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
  2. लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
  3. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  4. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  5. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  6. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  7. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  8. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  9. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  10. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »