Xiaomi Mi Mix 4 हो सकता है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से लैस

Xiaomi Mi Mix 4: खबर सामने आ रही है कि शाओमी Reverse Wireless Charging पर काम कर रही है और कंपनी के आगामी फ्लैगशिप फोन में इस फीचर को दिया जा सकता है।

Xiaomi Mi Mix 4 हो सकता है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से लैस

Xiaomi Mi Mix 4 हो सकता है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से लैस

ख़ास बातें
  • लेटेस्ट मीयूआई बीटा में मिली रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के बारे में जानकारी
  • Xiaomi अपने आगामी फ्लैगशिप में दे सकती है यह फीचर
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Mi Mix 4
विज्ञापन
खबर सामने आ रही है कि Xiaomi रिवर्स वायरलेस चार्जिंग पर काम कर रही है और कंपनी के आगामी फ्लैगशिप फोन में इस फीचर को दिया जा सकता है। शाओमी ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन Mi Mix 4 हो सकता है जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की मदद से स्मार्टफोन दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को चार्ज करता है, इसके लिए केवल दोनों ही डिवाइस को बैक-टू-बैक रखना होता है। Huawei ने अपनी Mate 3 सीरीज़ तो वहीं Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज़ में इस फीचर को दिया है और अब शाओमी अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस फीचर को दे सकती है।

एक्सडीए मेंबर kackskrz ने लेटेस्ट MIUI बीटा में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग स्ट्रिंग को स्पॉट किया है। यह स्ट्रिंग इस बात का संकेत दे रही है कि इसमें एक सेटिंग है जिसकी मदद से यूज़र अपने फोन से वायरलेस माध्यम के जरिए दूसरे डिवाइस को चार्ज कर पाएंगे।

इतना ही नहीं, यदि चार्जिंग 90 सेकेंड के भीतर शुरू नहीं होगी तो यह सेटटिंग खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी। एक्सडीए की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी अपने आगामी फ्लैगशिप मी मिक्स 4 में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को दे सकती है।

इसका कोई ठोस सबूत नहीं है लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि मी मिक्स 4 जिसका कोडनाम ‘हरक्यूलिस' है उसे वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। यह भी संभव हो सकता है कि फ्लैगशिप डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी हो। मी मिक्स 4 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। शाओमी के अभी Mi 9 और Mi Mix 2S ऐसे ये दो ही स्मार्टफोन हैं जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Reverse Wireless Charging, Xiaomi Mi Mix 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »