शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले

शाओमी मी मिक्स 2 में हो सकता है कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले
विज्ञापन
शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जून ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कंपनी अपने मी मिक्स स्मार्टफोन के बेज़ेल-रहित सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम कर रही है। पिछले साल चीन में ओरिजिनल वेरिएंट लॉन्च हुआ था और इसमें 91.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ बेज़ेल रहित डिज़ााइन दिया गया था। इसके अपग्रेडेड वेरिएंट में 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी मिक्स 2 में एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में कहा गया कि मी मिक्स 2 में किनारों पर घुमावदार किनारों के साथ एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस रिपोर्ट के अनुसार, नीचे की तरफ एक पतला ब्लैक बेज़ेल होगा जिसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह डिज़ाइन पिछले वेरिएंट से अलग है, शाओमी मी मिक्स स्मार्टफोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

इसके अलावा, अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में अभी बेहद कम जानकारी मिली है। शाओमी मी मिक्स स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था और मी मिक्स 2 के भी इसी समय के आसपास आने की उम्मीद है। शाओमी ने इस साल सीईएस 2017 में शाओमी मी मिक्स का व्हाइट वेरिएंट लॉन्च किया। इस डिवाइस को अक्टूबर में 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में क्रमशः 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) और 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) में लॉन्च किया था।

याद दिला दें कि, मी मिक्स में 6.4 इंच डिस्प्ले है औ इसमें क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी और 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। इस फोन में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »