Mi Mix Fold शाओमी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसकी टक्कर मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold 2 और Huawei Mate X2 जैसे स्मार्टफोन्स से होती है। फोल्डेबल फोन में U-shaped हिंज डिज़ाइन फीचर किया गया है, जो कि फिलहाल खरीद के लिए चीन में उपलब्ध है।
Mi Mix Fold को Xiaomi के पहले फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस नए फोन की टक्कर मार्केट में पहले से मौजूद Samsung Galaxy Z Fold 2 और Huawei Mate X2 जैसे फोल्डेबल फोन्स से होगी।
Mi Mix Alpha 108 मेगापिक्सल सैमसंग कैमरा सेंसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन को बनाने में टाइटेनियम एलॉय, सेरामिक्स और सेफायर का इस्तेमाल हुआ है।
Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की भारत में बिक्री 13 मई से शुरू होगी। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर Nokia 6 (2018) को लेकर पेज लाइव कर दिया गया है...
Xiaomi ने बुधवार आगामी Mi MIX 2S स्मार्टफोन के लिए दो वीडियो टीज़र जारी किए हैं। इन्हें चीनी वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किया गया है, जिनसे Mi MIX 2S स्मार्टफोन के फीचर का इशारा मिला है।
शाओमी इंडिया ने अक्टूबर महीने में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च किया था। इस वक्त पर हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये बताई गई थी। कीमत के लिहाज से यह शाओमी का सबसे महंगा हैंडसेट है। इस वजह से कई शाओमी प्रशंसक फोन को नहीं खरीद पाए थे। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह जानकारी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता के प्रीमियम बेज़ल लेस स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में मंगलवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेगा। बता दें कि यह इस स्मार्टफोन की पहली रेगुलर सेल है और उम्मीद है कि इस बार कंपनी पिछली दो 'प्रिव्यू' सेल की तुलना में ज़्यादा यूनिट उपलब्ध कराएगी।
बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 की बिक्री मंगलवार को पहली बार होगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का यह हैंडसेट मंगलवार को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। सेल का आगाज़ दोपहर 12 बजे होगा।
आपकी सुविधा के लिए हमने दोनों स्मार्टफोन की तुलना की है, ताकि हैंडसेट खरीदते वक्त आप फायदे और नुकसान से पूरी तरह से वाकिफ रहें। ध्यान रहे कि यह तुलना सिर्फ कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन पर आधारित है।
शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। सोमवार को नई दिल्ली में फोन के लिए आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले, फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया कि Xiaomi Mi Mix 2 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
शाओमी ने पिछले महीने अपना बेज़ल लेस स्मार्टफोन मी मिक्स 2 चीन में लॉन्च किया था। और इसके तुरंत बाद ही शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी थी कि कंपनी जल्द ही भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हालांकि, जैन ने उस समय हैंडसेट के लिए किसी लॉन्च की तारीख़ का खुलासा नहीं किया था।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने बेहद ही लोकप्रिय शाओमी मी मिक्स का अपग्रेड सोमवार को पेश किया। कंपनी के नए स्मार्टफोन का नाम Xiaomi Mi Mix 2 है।