शाओमी मी मैक्स के 30 लाख से ज़्यादा यूनिट अब तक बिके, कंपनी ने दी जानकारी

शाओमी ने मी मैक्स स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में ही लॉन्च किया था। एक साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने इस हैंडसेट के सेल आंकड़े घोषित किए हैं। Xiaomi के सीईओ ली जून ने बताया कि कंपनी ने लॉन्च के बाद से अब तक 30 लाख Xiaomi Mi Max स्मार्टफोन बेचे हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मई 2017 22:35 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के सीईओ ली जून ने सेल आंकड़ों की जानकारी दी
  • लॉन्च के बाद से अब तक 30 लाख Xiaomi Mi Max स्मार्टफोन बिके
  • पहले दो महीने में ही कंपनी ने 15 लाख शाओमी मी मैक्स हैंडसेट बेचे थे
शाओमी ने मी मैक्स स्मार्टफोन को पिछले साल मई महीने में ही लॉन्च किया था। एक साल पूरे होने के मौके पर कंपनी ने इस हैंडसेट के सेल आंकड़े घोषित किए हैं। Xiaomi के सीईओ ली जून ने बताया कि कंपनी ने लॉन्च के बाद से अब तक 30 लाख Xiaomi Mi Max स्मार्टफोन बेचे हैं।

प्लेफुलड्रॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च के बाद पहले दो महीने में ही कंपनी 15 लाख शाओमी मी मैक्स स्मार्टफोन बेचने में कामयाब रही थी। ली जून ने इन आंकड़ों का खुलासा गुरुवार को Xiaomi Mi Max 2 को लॉन्च करने के दौरान किया। उन्होंने बताया कि चीनी ई-कॉमर्स साइट जेडी डॉट कॉम और टीमॉल की सेल में यह बड़े डिस्प्ले वाला सबसे लोकप्रिय हैंडसेट रहा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi Mi Max में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 डिस्प्ले) है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 342 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो रियर पैनल पर है। शाओमी मी मैक्स के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी मी मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और वाई-फाई 802.11एसी शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 173.1x88.3x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 203 ग्राम।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • Bad
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.